लाइव न्यूज़ :

अनूप चंद्र पांडेय होंगे यूपी के नए मुख्य सचिव, सीएम योगी ने दिया इनवेस्टर्स समिट की सफलता का ईनाम

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 27, 2018 18:32 IST

अनूप चंद्र पांडेय वर्तमान मुख्य सचिव राजीव कुमार की जगह लेंगे। राजीव कुमार 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। 

Open in App

लखनऊ, 27 जूनः वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनूप चंद्र पांडेय उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव होंगे। बुधवार को सचिवालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके इस बात की जानकारी दी। वो वर्तमान मुख्य सचिव राजीव कुमार की जगह लेंगे। राजीव कुमार 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

अनूप कुमार पांडेय ने फरवरी में आयोजित इनवेस्टर्स समिट में अहम भूमिका निभाई थी। 1984 बैच के आईएएस अधिकारी अनूप पांडेय की वर्तमान तैनाती यूपी इंडस्ट्रियल और इंफ्रास्ट्रक्चर कमिश्नर हैं।

बता दें कि राजीव कुमार ने बुधवार को बतौर मुख्य सचिव आखिरी कैबिनेट बैठक में हिस्सा लिया था। इसके बाद साफ हो गया था कि उन्हें सेवा विस्तार नहीं मिलेगा और वह अपने तय समय पर रिटायर होंगे।

मुख्य सचिव के पद पर अनूप चंद्र पांडेय की नियुक्ति में सात अधिकारियों को दरकिनार किया गया है। इनमें राज प्रताप सिंह, दीपक सिंहल, प्रवीर कुमार, चंद्र प्रकाश, चंचल तिवारी और राजीव सरन शामिल हैं। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब