लाइव न्यूज़ :

एंटीलिया मामला: तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर टेलीग्राम संदेशों को लेकर जांच के दायरे में

By भाषा | Updated: April 2, 2021 12:32 IST

Open in App

मुम्बई, दो अप्रैल उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास एसयूवी बरामद होने के मामले में तिहाड़ जेल में बंद एक गैंगस्टर की भूमिका की जांच की जा रही है।

इस एसयूवी में विस्फोटक बरामद हुए थे और जैश-उल-हिंद नाम के एक संगठन ने टेलीग्राम (एप) पर एक संदेश भेज इस घटना की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। इस संदेश के संबंध में ही गैंगस्टर की भूमिका की जांच की जा रही है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोषी व्यक्ति के मुम्बई के अंडरवर्ल्ड से संबंध हैं और पिछले कुछ दिनों से उसका दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अंबानी के दक्षिण मुम्बई स्थित घर ‘एंटीलिया’ के पास से 25 फरवरी को एक कार में से जिलेटिन की छड़ें बरामद हुई थी।

पुलिस ने बताया कि टेलीग्राम (एप) पर 26 फरवरी को एक अकाउंट बनाया गया था और 27 फरवरी देर रात एक संदेश जारी कर अंबानी के घर के बाहर वाहन खड़ा करने की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गय।

वहीं, 28 फरवरी को जैश-उल-हिंद का एक अन्य संदेश भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें संगठन ने दावा किया था कि उसकी घटना में कोई संलिप्तता नहीं है।

पुलिस के अधिकारी ने कहा, ‘‘ एक निजी साइबर एजेंसी की मदद से की गई जांच में सामने आया कि टेलीग्राम अकाउंट तिहाड़ जेल के अंदर बनाया गया।’’

उक्त अधिकारी पहले जांच का हिस्सा थे।

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) अभी मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में दिल्ली पुलिस के एक विशेष प्रकोष्ठ ने ‘इंडियन मुजाहिदीन’ के आतंकवादी तहसीन अख्तर से तिहाड़ जेल में पूछताछ की है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ जांच के दौरान, पता चला कि तिहाड़ जेल में बंद एक गैंगस्टर मुंगई में कुछ लोगों से सम्पर्क में था, जिसके मुम्बई के अंडरवर्ल्ड से संबंध हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ दोषी व्यक्ति का अभी दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है, वह मुम्बई में कुछ लोगों के सम्पर्क में था और उसके जरिए ही वे तिहाड़ जेल में उसके लोगों से सम्पर्क में आए। संदेश तिहाड़ जेल में एक फोन पर भेजा गया और इसके बाद टेलीग्राम पर एक अकाउंट बनाकर उसे वहां साझा किया गया।’’

पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि ये सब आतंकवादी संगठन के मामले में शामिल होने की गलत जानकारी देने के लिए किया गया।

एनआईए ने मुम्बई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे को भी मामले में गिरफ्तार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए