लाइव न्यूज़ :

एंटीलिया मामला: मुकेश अंबानी के घर के बाहर खड़े वाहन मालिक मनसुख हिरेन की संदिग्ध मौत, गृहमंत्री ने दिए एटीएस जांच के आदेश

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 5, 2021 21:18 IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के पास बृहपतिवार की शाम एक संदिग्ध वाहन खड़ा पाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देउद्योगपति मुकेश अंबानी के स्थित आवास के पास विस्फोटकों के साथ खड़ा पाया गया वाहन पिछले हफ्ते चोरी हो गया था।पुलिस ने बताया कि वाहन की नंबर प्लेट भी अंबानी की सुरक्षा में शामिल एक एसयूवी के समान ही थी।कार से ‘मुंबई इंडियंस’ छपा हुआ एक थैला भी मिला।

मुंबईः उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के निकट पिछले सप्ताह खड़े मिले विस्फोटक से लदे वाहन के मालिक हिरेन मनसुख का शुक्रवार को पड़ोसी ठाणे में नदी के तट पर शव मिला है।

गृहमंत्री अनिल देशमुख ने मामले की जांच एटीएस को सौंपे जाने की घोषणा की है। इससे पहले ठाणे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लगभग 45 वर्षीय मनसुख गुरुवार रात लापता हो गए थे। मुंब्रा रेती बंदर रोड से लगी एक नदी के तट पर उनका शव मिला है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उनका बेटा गुरुवार रात पौने आठ बजे उनके लिए दुकान पर टिफिन लेकर आया था।

टिफिन खाने के बाद वह कहीं जाने का कहकर दोपहिया वाहन से गए तो फिर नहीं लौटे. यह जानकारी उनकी दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों ने दी है। गौरतलब है कि दक्षिण मुंबई में अंबानी के बहुमंजिला घर 'एंटीलिया' के निकट 25 फरवरी को मनसुख की 'स्कॉर्पियो' कार के अंदर जिलेटिन की छड़ें रखी हुई मिली थीं।

पुलिस ने कहा था कि कार 18 फरवरी को एरोली-मुलुंड ब्रिज से चोरी हुई थी. बयान दर्ज किया था मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने इस मामले में मनसुख का बयान दर्ज किया था। वाहनों के पुर्जों का कारोबार करने वाले मनसुख ने कहा था कि अपनी कार चोरी होने के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दी थी।

शुक्रवार दोपहर मनसुख के परिवार के सदस्यों ने ठाणे के नौपाड़ा पुलिस थाने को बताया था कि वह लापता हैं। एनआईए जांच की मांग इससे पहले महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फड़नवीस ने मुंबई में पत्रकारों से कहा कि मुख्य गवाह की मौत से संकेत मिलता है कि कुछ गड़बड़ है। उन्होंने कहा, ''मैं एक बार फिर मांग करता हूं कि मामले की जांच एनआईए को सौंपी जाए।''

भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के अलावा विस्फोटक पदार्थ अधनियम, 1908 की संबद्ध धाराएं भी प्राथमिकी में शामिल की गई हैं। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने ट्वीट किया, ‘‘मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के निकट एक स्कॉर्पियो वैन में जिलेटिन की 20 छड़ें मिली हैं। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा मामले की जांच कर रही है और जल्द ही जांच के नतीजे सामने आ जाएंगे।’’ 

टॅग्स :मुकेश अंबानीमुंबई पुलिसउद्धव ठाकरे सरकारमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?