लाइव न्यूज़ :

एंटीलिया मामला: पुलिस को मिला अहम सुराग, सीसीटीवी में नजर आया पीपीई किट पहने मिस्ट्रीमैन

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 9, 2021 20:06 IST

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित आवास के पास मिले विस्फोटक से लदे एक वाहन के मामले की जांच को अपने हाथों में ले लिया है.

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के आतंक रोधी दस्ते (एटीएस) ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.'एंटीलिया' के निकट 25 फरवरी को एक 'स्कॉर्पियो' कार के अंदर जिलेटिन की 20 छड़ें रखी हुई मिली थीं.वाहन के मालिक हीरेन मनसुख शुक्रवार को ठाणे में मृत पाये गये थे.

मुंबईः मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर मिली जिलेटिन की छड़ों से भरी स्कॉर्पियो मामले में पुलिस के हाथ एक बड़ा सुराग लगा है.

इस मामले की जांच में जुटी मुंबई पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एंटीलिया के बाहर पीपीई किट पहना एक संदिग्ध व्यक्ति जाता दिखाई दिया है. मुंबई पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में नजर आने वाला संदिग्ध व्यक्ति कार का चालक हो सकता है. संदिग्ध ने स्कॉर्पियो पार्क करने से पहले मुकेश अंबानी के घर के आसपास की रेकी की.

इसके बाद वह स्कॉर्पियो को खड़ाकर वहां से इनोवा से फरार हो गया. ये दोनों कारें अंबानी के घर के पास कहां से पहुंची, इसकी जांच के लिए मुंबई पुलिस तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. महाराष्ट्र के गृह मंत्रालय ने सोमवार को इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए ) को सौंप दी. अब इस पूरे केस की जांच एनआईए करेगी.

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने एनआईए जांच की मांग की थी. गत 25 फरवरी को अंबानी के घर से बाहर पार्क स्कॉर्पियो से विस्फोटक सामग्री जिलेटिन की करीब 20 छड़े बरामद हुईं. इसके अलावा कार से एक पत्र मिला, जिसमें अंबानी परिवार को धमकी दी गई.

कुछ दिनों बाद स्कॉर्पियो के मालिक का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान मनसुख हिरेन के रूप में हुई. मनसुख का शव ठाणे के क्र ीक में बरामद हुआ. पुलिस ने कहा था कि कार 18 फरवरी को एरोली-मुलुंद ब्रिज से चोरी हुई थी. महाराष्ट्र के आतंक रोधी दस्ते (एटीएस) ने आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 201 (साक्ष्य मिटाने) और 120 बी (आपराधिक साजिश) के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

टॅग्स :मुंबई पुलिसमुकेश अंबानीउद्धव ठाकरे सरकारएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

क्राइम अलर्टगला कटा, छाती, पेट, बांह और जांघ को चाकू से गोदा?, आशिक आसिम अख्तर खान ने अश्विन शिवकुमार नादर की बेरहमी से हत्या की

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह