लाइव न्यूज़ :

Anti-India Elements Canada: दोहरा मापदंड, कनाडा जमीन से भारत विरोधी एजेंडा, विदेश मंत्रालय ने कहा- भारतीय नेताओं, संस्थाओं, एयरलाइन और राजनयिकों को धमकी दी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 25, 2024 18:02 IST

Anti-India Elements Canada: कनाडा ने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को जान से मारने की धमकी सोशल मीडिया पर देने के मामले में दो लोगों पर आरोप लगाया है, लेकिन भारतीय नेताओं और राजनयिकों को धमकी देने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई नहीं की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देअलग-अलग पैमाना अपनाता है, तो इससे उसका अपना दोहरा मापदंड ही सामने आता है।कनाडा उन भारत विरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।धमकियों पर भी उसी स्तर की कड़ी कार्रवाई हो।

Anti-India Elements Canada: भारत ने बृहस्पतिवार को कनाडा से कहा कि वह अपनी जमीन से गतिविधियों को अंजाम दे रहे भारत विरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल की यह टिप्पणी उन खबरों के बारे में पूछे जाने पर आई जिनमें कहा गया था कि कनाडा ने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को जान से मारने की धमकी सोशल मीडिया पर देने के मामले में दो लोगों पर आरोप लगाया है, लेकिन भारतीय नेताओं और राजनयिकों को धमकी देने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई नहीं की गई है। जायसवाल ने कहा, ‘‘हमने ये खबरें देखी हैं। जब कोई लोकतंत्र कानून के शासन और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लागू करने के लिए अलग-अलग पैमाना अपनाता है, तो इससे उसका अपना दोहरा मापदंड ही सामने आता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि कनाडा उन भारत विरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करेगा जिन्होंने बार-बार भारतीय नेताओं, संस्थाओं, एयरलाइन और राजनयिकों को धमकी दी है।’’ जायसवाल ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि हमारे खिलाफ दी जाने वाली धमकियों पर भी उसी स्तर की कड़ी कार्रवाई हो।’’ 

टॅग्स :कनाडाजस्टिन ट्रूडो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटAFG vs CAN: जादरान का बल्ला गरजा, अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से रौंदा...

क्रिकेटAFG vs CAN: ज़द्रान की बैटिंग और नबी की गेंदबाजी से जीती अफ़गानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से हराया

क्रिकेटकौन हैं युवराज समरा, 65 गेंद, 110 रन, 11 चौके और 6 छक्के, 19 साल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

क्रिकेटNZ vs CAN: ग्रुप-डी से न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका सुपर-8 में, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई बाहर

क्रिकेटT20 World Cup: नामीबिया, ओमान, इटली, नेपाल, स्कॉटलैंड, कनाडा और यूएई का सपना टूटा और विश्व कप से बाहर, सुपर-8 में भारत, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?