लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के चिड़िया घर में कोविड-19 से एक और शेर की मौत

By भाषा | Updated: June 16, 2021 20:27 IST

Open in App

चेन्नई, 16 जून तमिलनाडु में चेन्नई के पास वंदालुर में स्थित अरिगनार अन्ना प्राणी उद्यान (एएजेडपी) में एक और शेर की सार्स-कोव-2 से बुधवार सुबह मौत हो गई। चिड़ियाघर में कोरोना वायरस संक्रमण से दो हफ्तों में यह दूसरी मौत है। इससे पहले एक शेरनी ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया था।

12 वर्षीय एशियाई नर शेर की मौत की पुष्टि करते हुए एएजेडपी के उप निदेशक ने कहा कि पथबनाथन नाम के शेर को उद्यान के सफारी क्षेत्र में रखा गया था।

उन्होंने एक बयान में बताया, “ राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान(एनआईएचएसएडी), भोपाल की रिपोर्ट के मुताबिक, तीन जून को इस शेर के नमूनों में सार्स-कोव-2 का संक्रमण मिला था। शेर का गहन इलाज किया जा रहा था। ”

इससे पहले तीन जून को ही चिड़ियाघर में नीला नाम की शेरनी की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई थी। चिड़िया घर के 14 में से सात शेर कोविड की चपेट में आ गए हैं।

अधिकारियों ने बताया था कि तीन शेर इलाज पर बहुत धीमी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। चिड़ियाघर के पशु चिकित्सक और तमिलनाडु पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ पूरी कोशिश कर रहे हैं कि शेर जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

बयान में कहा गया है कि पशुओं में इस संक्रमण का पता चलने के बाद से चिड़िया घर प्रबंधन इसका हर संभव प्रयास कर रहा है कि अन्य जानवरों तक इस वायरस का प्रसार नहीं हो। जानवरों के बाड़े संक्रमण मुक्त किए जा रहे हैं और कर्मचारियों के लिए पीपीई किट पहनना अनिवार्य किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारत अधिक खबरें

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'