लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: एक और ने सुनी मां की पुकार और घर लौट आया आतंकी ट्रेनिंग ले रहा बेटा

By सुरेश डुग्गर | Updated: July 25, 2018 09:45 IST

राज्य पुलिस महानिदेशक डॉ. एसपी वैद ने मंगलवार एक ट्वीट के जरिये कश्मीर में एक और स्थानीय आतंकी के मुख्यधारा में लौटने की पुष्टि की थी।

Open in App

श्रीनगर, 25 जुलाई: कश्मीर में एक और आतंकी ने अपनी मां की पुकार पर हथियार डाल दिए हैं। हालांकि सुरक्षाबलों का दावा है कि उनकी अपील पर आतंक की राह पर गए एक युवक ने पुलिस के सामने मंगलवार (24 जुलाई) को आत्मसमर्पण किया। पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने के बाद अब उक्त आतंकी की पहचान गोपनीय रखी गई है। इसके साथ ही सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं।

इस बारे में जानकारी देते हुए कश्मीर जोन पुलिस ने अपने ट्वीट में लिखा, समुदाय की मदद से एक और हिंसा का मार्ग छोड़ कर अपने परिवार के पास लौट आया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आत्मसमर्पण करने वाले आतंकवादी की जानकारी गोपनीय रखी गई है। पुलिस ने पिछले साल घोषणा की थी कि वह मुठभेड़ के दौरान भी स्थानीय आंतकवादियों के आत्मसमर्पण की पेशकश को मंजूर करेगी। घोषणा के बाद से कश्मीर में 21 से अधिक आंतकी हथियार छोड़ चुके हैं। अधिकतर आतंकवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ने और घर लौटने की परिजनों की अपील पर आत्मसमर्पण किया है।

जम्मू कश्मीर पुलिस का दावा है कि अब तक करीब 21 भटके हुए युवक घर वापसी कर चुके हैं। पुलिस के डीजीपी एस पी वेद ने कहा कि नवंबर में फुटबॉलर मजीद खान की घर वापसी के बाद परिवारों की अपील युवक सुन रहे हैं और आतंक की राह छोडक़र वापिस आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मार्च में भी दो युवक घर वापसी कर चुके हैं।

डीजीपी ने कहा कि हर घर वापसी अहम है। उन्होंने कहा कि इससे परिवार तबाह होने से बच रहे हैं। आतंकियों को घर वापिस लाने में पुलिस भी अहम भूमिका निभा रही है। आतंकियों के परिवारों से अधिकारी बात कर रहे हैं और उन्हें मना रहे हैं कि वे अपने बच्चों को वापिस बुलाने के लिए अपील करें। उन्होंने बताया कि जब युवक को लगता है कि उसे वापिस आना चाहिए तो वे अपने परिवार से बात करता है और हम भी उसकी पूरी मद्द करते हैं। उन्होंने कहा कि युवक अपनी मर्जी से आतंकी बन रहे हैं या फिर आतंकवाद छोड़ रहे हैं और इसका अर्थ यह है कि उन पर किसी तरह का कोई दवाब नहीं है।

राज्य पुलिस महानिदेशक डॉ. एसपी वैद ने मंगलवार एक ट्वीट के जरिये कश्मीर में एक और स्थानीय आतंकी के मुख्यधारा में लौटने की पुष्टि की थी। उन्होंने इस युवक के नाम की पुष्टि नहीं की है। राज्य पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि नवंबर से अब तक 21 युवक आतंक का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में लौट आए हैं। इन युवकों को वापस लाने में उनके परिजनों के साथ पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर प्रयास किए हैं। मुख्यधारा में लौटने वाले युवक को फिलहाल काउंसलिंग प्रदान की जा रही है। जल्द ही वह सामान्य जनजीवन में शामिल हो जाएगा।

गौरतलब है कि फुटबॉलर से आतंकी बने माजिद खान के वापसी करने के बाद अब तक करीब 21 के करीब आतंकियों ने आतंक के रास्ते को अलविदा कहा है। डीजीपी एसपी वैद की ओर से कई दफा इस बात को कहा गया है कि हम आतंकियों को मारने से ज्यादा उनके मुख्यधारा में वापसी कराने पर जोर दे रहे हैं। यह सब सभी की पुकार के कारण हुआ है। फिलहाल पुकार, गुहार और दुआ के क्रम में सबसे बड़ा खतरा आतंकी गुटों की ओर से भी है जो अब बार-बार ऐलान करने लगे हैं कि अब किसी भी आतंकी युवा को घर लौटने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उनका कहना था कि सभी युवा अपनी मर्जी से संगठनों में शामिल हुए हैं और उनकी मांओं ने उन्हें आप कश्मीर की आजादी के आंदोलन में शिरकत की इजाजत दी है।

यह सच है कि कश्मीर में कई माएं अपने बेटों को पुकार रही हैं। उनके बेटे हथियार थाम आतंकवाद की राह पर कदम बढ़ा चुके हैं। दर्जनभर मांओं की पुकार रंग ला चुकी है। उनके बच्चे वापस लौट चुके हैं। करीब 21 युवाओं की घर वापसी ने अन्य को आस बंधा दी है। यही कारण था कि कश्मीर में अपने खोए तथा आतंकवाद की राह पर जा चुके बेटों और पतिओं की घर वापसी के लिए गुहार लगाने और पुकारने का सिलिसिला तेज हो चुका है। व्हाट्सएप ग्रुपों पर ऐसी मांओं की पुकार के वीडियो का अंबार लगने लगा है। सबको उम्मीद है उनके बच्चे घर वापस लौटेंगें।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारभारतीय सेनाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप