लाइव न्यूज़ :

केडीपी पेन टू पब्लिश प्रतियोगिता 2021 के विजेताओं की घोषणा

By भाषा | Updated: July 23, 2021 15:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जुलाई वार्षिक किंडल डायरेक्ट पब्लिशिंग (केडीपी) पेन टू पब्लिश प्रतियोगिता 2021 में काल्पनिक विषयों पर लिखने वाले लेखकों ने बाजी मारते हुए सभी श्रेणियों में पुरस्कार जीते हैं। अमेजन ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

यह प्रतियोगिता पिछले चार वर्षों से आयोजित की जा रही है, जिसमें अंग्रेजी, हिंदी और तमिल भाषा के साहित्य की सभी विधाओं में लेखकों के उत्कृष्ट कार्यों को सराहा जाता है।

किंडल कंटेंट इंडिया अमेजन के निदेशक अमोल गुरुवारा ने कहा, ‘‘हम इस प्रतियोगिता के चौथे संस्करण में कॉर्पोरेट पेशेवरों, चिकित्सकों और गृहिणियों जैसे विभिन्न क्षेत्रों से आए लेखकों की हजारों प्रविष्टियों को देखकर बेहद खुश हैं, यह इस प्रतियोगिता की बढ़ती हुई लोकप्रियता को रेखांकित करता है।’’

‘‘द महाराजास फेक फियॉन्सी’’ (अंग्रेजी) के लिए अपेक्षा राव को, ‘‘ओए! मास्टर के लौंडे’’ (हिंदी) के लिए दीप्ति मित्तल और ‘‘ओपन पन्ना’’ (तमिल) के लिए अराथु को लंबे प्रारूप की श्रेणी में विजेता घोषित किया गया।

लघु कहानियों की श्रेणी में शीर्ष पुरस्कार विजय काकवानी को ‘‘द अनयूजुअल बॉन्ड’’ (अंग्रेजी), चंद्रभानु सोलंकी को ‘‘फालतू के कागज’’ (हिंदी) और शशिकला मुरुगेसन को ‘‘थयुमनवन’’ (तमिल) के लिए दिए गए।

इस प्रतियोगिता में दुर्जोय दत्ता, आनंद नीलकांतन, दिव्य प्रकाश दुबे, अनु सिंह चौधरी, चारु निवेदिता और सी सरवणकार्तिकेयन जैसे दिग्गज लेखकों ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया