लाइव न्यूज़ :

वकीलों के चैंबर में 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली का ऐलान, जानिए केजरी सरकार ने और क्या किए घोषणा

By भाषा | Updated: December 18, 2019 20:30 IST

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला हुआ। बैठक में वकीलों के चैंबर में व्यावसायिक बिजली कनेक्शनों को घरेलू में तब्दील करने, उन्हें एक महीने में 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली जैसी सुविधाएं देने का फैसला किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देराजधानी में कृषि भूमि की सर्कल दरों को 53 लाख रुपये प्रति एकड़ से बढ़ाने का बुधवार को फैसला किया। यह फैसला अदालत परिसरों में वकीलों के चैंबरों पर भी लागू होगा।

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में कृषि भूमि की सर्कल दरों को 53 लाख रुपये प्रति एकड़ से बढ़ाने का बुधवार को फैसला किया।

इस फैसले के बाद प्रति एकड़ जमीन की कीमत 2.25 करोड़ रुपये से पांच करोड़ रुपये के बीच होगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला हुआ। बैठक में वकीलों के चैंबर में व्यावसायिक बिजली कनेक्शनों को घरेलू में तब्दील करने, उन्हें एक महीने में 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली जैसी सुविधाएं देने का फैसला किया गया।

यह फैसला अदालत परिसरों में वकीलों के चैंबरों पर भी लागू होगा। केजरीवाल ने बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘कृषि भूमि का सर्कल रेट बढ़ाने के कैबिनेट के फैसले को उपराज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मुझे लगता है कि कोई समस्या नहीं आएगी और वह अपनी मंजूरी दे देंगे।’’

कैबिनेट ने वकीलों के कल्याण के लिए 50 करोड़ रुपये की राशि खर्च करने की एक समिति की अनुशंसा को भी स्वीकार कर लिया। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में मतदान का अधिकार रखने वाले वकीलों को परिवार के लिए पांच लाख रुपये का मेडीक्लेम, 10 लाख रुपये का जीवन बीमा, शहर के सभी अदालत परिसरों में ई-पुस्तकालय और क्रेच की सुविधा का लाभ मिला करेगा। 

टॅग्स :दिल्लीअरविन्द केजरीवालदिल्ली सरकारमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण