लाइव न्यूज़ :

राजे सरकार 62 लाख से अधिक छात्रों को निशुल्क पिलागी दूध, शुरू की 'अन्नपूर्णा दूध योजना' 

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 2, 2018 15:16 IST

वसुंधरा सरकार अन्नपूर्णा योजना के तहत राज्य के सभी 66 हजार 506 स्कूलों में 62 लाख से अधिक बच्चों को दूध पिलाएगी।

Open in App

जयपुर, 02 जुलाई: राजस्थान में सोमवार को 'अन्नपूर्णा दूध योजना' का शुरू किया गया है। इस योजना का शुभारंभ सूबे की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने दहमींकला के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को अन्नपूर्णा दूध पिलाकर किया। इस मौके पर राज्य के गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया, शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी, संसदीय सचिव कैलाश वर्मा और जयपुर सांसद रामचरण बोहरा सहित कई लोग मौजू रहे।

वसुंधरा सरकार अन्नपूर्णा योजना के तहत राज्य के सभी 66 हजार 506 स्कूलों में 62 लाख से अधिक बच्चों को दूध पिलाएगी। इस योजना के जरिए राज्य के स्कूलों, मदरसों, स्पेशल ट्रेनिंग सेंटर्स में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को सप्ताह में 3 दिन उच्च गुणवत्तापूर्ण, गर्म, ताजा दूध उपलब्ध करवाया जाएगा। 

प्रत्येक स्कूल में छात्र-छात्राओं को दूध प्रार्थना सभा के तुरंत पश्चात उपलब्ध करवाया जाएगा। स्कूलों में दूध छानकर और उबालकर ही वितरित किया जाएगा। कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को 150 एमएल और कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को 200 एमएल दूध स्कूलों में दिया जाएगा। दूध वितरण का प्रबंध विद्यालय प्रबंध समितियों के मार्गदर्शन में होगा। स्कूल प्रशासन की ओर से मिड-डे मील के मैन्यू के साथ इनका भी विवरण लिखवाया जाएगा।

बता दें कि दूध की गुणवत्ता की प्रतिदिन लेक्टोमीटर द्वारा जांच की जाएगी। इसमें प्रति 100 ग्राम दूध में प्रोटीन 3.2 ग्राम, वसा 3.6 ग्राम, कैलोरी 58, कार्बोहाईडेट 4.6 ग्राम, पोषक तत्व की न्यूनतम मात्रा पाई जाना आवश्यक है। 

टॅग्स :राजस्थान सरकारराजस्थानवसुंधरा राजे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है