लाइव न्यूज़ :

तिहाड़ जेल में अंकित गुर्जर की मौत हिरासत में हिंसा का मामला: अदालत

By भाषा | Updated: September 2, 2021 20:00 IST

Open in App

दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि अंकित गुर्जर की चोटों की प्रकृति स्पष्ट रूप से दर्शाती हैं कि यह हिरासत में हुई हिंसा का मामला था। अंकित गुर्जर की तिहाड़ जेल में मौत हो गयी थी। न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता ने गुर्जर के परिवार के सदस्यों द्वारा दायर याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया जिसमें गुर्जर की कथित हत्या की जांच सीबीआई को स्थानांतरित करने का अनुरोध किया गया है। इसके साथ ही अदालत ने कहा कि इस घटना में जेल अधिकारियों द्वारा जबरन वसूली का एक बड़ा मुद्दा शामिल है। अदालत ने कहा, “मुद्दा यह है कि जिस वक्त (पीड़ित से) फोन बरामद किया जाता है, आपका (जेल) अधिकारी पैसे मांगता है... परिवार से पैसे की उगाही की जाती है। यह काफी गंभीर मामला है। जो पीड़ित के साथ हुआ, वह दूसरों के साथ भी हुआ होगा।’’ न्यायाधीश ने कहा कि चोट की प्रकृति स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि यह हिरासत में हिंसा का मामला है। गुर्जर (29) चार अगस्त को तिहाड़ जेल में अपनी कोठरी में मृत मिला था। गुर्जर के परिवार ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि पीड़ित को जेल अधिकारियों द्वारा परेशान किया जा रहा था क्योंकि वह पैसे की उनकी नियमित रूप से बढ़ती मांगों को पूरा नहीं कर पा रहा था और उसकी सुनियोजित साजिश के तहत हत्या कर दी गयी। अदालत ने 18 अगस्त को याचिका पर दिल्ली पुलिस और जेल अधिकारियों को स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्टविवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना और कुंडली मिलान न होने के कारण शादी से इनकार पर लागू होगी धारा 69

भारतघर के बगल में सार्वजनिक मूत्रालय और कूड़ेदान का होना संविधान के तहत स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में गरिमापूर्ण जीवन जीने के अधिकार का उल्लंघन?

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?