लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान गई अंजू इस्लाम धर्म अपनाकर बनी फातिमा, फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से किया निकाह, पाकिस्तानी मीडिया का दावा

By रुस्तम राणा | Updated: July 25, 2023 17:05 IST

पाकिस्तान की मीडिया का दावा है कि अंजू ने पाकिस्तान के नसरुल्लाह से निकाह तक कर लिया है और इस्लाम मजहब को अपनाकर नाम अंजू से फातिमा कर लिया है। हालांकि 34 वर्षीय महिला ने नसरुल्ला के साथ किसी भी प्रेम संबंध होने की मीडिया रिपोर्टों को खारिज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दोनों ने ऊपरी दीर की जिला अदालतों में एक निकाह समारोह में औपचारिक रूप दियादोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे दोनों किसी खूबसूरत वादियों में घूम रहे हैं

नई दिल्ली: एक ओर जहां भारतीय मीडिया में पाकिस्तान से आई सीमा हैदर और सचिन मीना की लव स्टोरी का शोर है तो वहीं पाकिस्तान में भारत से गई विवाहित महिला अंजू और उसके फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह का कथित प्रेम प्रसंग भी खूब चर्चा में है। पाकिस्तान की मीडिया का दावा है कि उसने पाकिस्तान के नसरुल्लाह से निकाह तक कर लिया है और इस्लाम मजहब को अपनाकर नाम अंजू से फातिमा कर लिया है। हालांकि इससे पहले 34 वर्षीय महिला ने नसरुल्ला के साथ किसी भी प्रेम संबंध होने की मीडिया रिपोर्टों को खारिज किया था। आपको बता दें कि अंजू राजस्थान के भिवाड़ी जिले की है और वह उत्तर प्रदेश के कैलोर गांव में पैदा हुई थी। अंजू के पति का नाम अरविंद है और उसके दो बच्चे हैं।  

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कपल ने ऊपरी दीर की जिला अदालतों में एक निकाह समारोह में औपचारिक रूप दिया। सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा एक वीडियो अंजू और नसरुल्ला को हाथ पकड़कर क्षेत्र के सुंदर पहाड़ी स्थानों का दौरा करते हुए दिखाता है। मलकंद डिवीजन के डीआईजी नासिर महमूद सत्ती ने अंजू और 29 वर्षीय नसरुल्लाह के निकाह की पुष्टि करते हुए कहा कि महिला ने इस्लाम अपनाने के बाद फातिमा का नाम ले लिया है। पुलिस के अनुसार, दंपति नसरुल्ला के परिवार के सदस्यों, पुलिस कर्मियों और वकीलों की उपस्थिति में दिर बाला की जिला अदालत में पेश हुए। सुरक्षा कारणों से महिला को पुलिस सुरक्षा के बीच कोर्ट से उसके नए ससुराल तक पहुंचाया गया।

यह घटनाक्रम अंजू, जिसे अब फातिमा के नाम से जाना जाता है, के उस दावे के एक दिन बाद सामने आया है, जिसमें उसने दावा किया था कि उसकी नसरुल्लाह से शादी करने की कोई योजना नहीं है और वह 20 अगस्त को वीजा समाप्त होने पर भारत लौट आएगी। यहां तक कि नसरुल्लाह ने सोमवार को समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए उनके बीच किसी भी प्रेम संबंध की खबरों को खारिज कर दिया और कहा कि उनकी अंजू से शादी करने की कोई योजना नहीं थी। नसरुल्ला और अंजू 2019 में फेसबुक पर दोस्त बने।

टॅग्स :पाकिस्तानभारतफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप