लाइव न्यूज़ :

वे पहाड़ियों पर चढ़ गए,उनके हाथों में लाठियां थीं और..., अनिल विज का दावा- नूंह हिंसा के पीछे 'बड़ा गेम प्लान'

By अनिल शर्मा | Updated: August 5, 2023 08:25 IST

हरियाणा के गृहमंत्री ने कहा कि हम जानकारी एकत्र कर रहे हैं और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर हम बुलडोजर चलाएंगे। हम जांच करेंगे कि क्या घटना के संबंध में कोई पूर्व इनपुट था।

Open in App
ठळक मुद्दे हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने दावा किया है कि नूंह सांप्रदायिक हिंसा के पीछे एक "बड़ा गेम प्लान" था। कुछ लोगों ने हथियारों का भी इंतजाम कर रखा था। ये सब एक योजना का हिस्सा हैः अनिल विजउन्होंने कहा कि कुल 102 FIR दर्ज की गई हैं। 202 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 80 लोग एहतियातन हिरासत में हैं।

चंडीगढ़ः हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने दावा किया है कि नूंह सांप्रदायिक हिंसा के पीछे एक "बड़ा गेम प्लान" था। उन्होंने कहा कि इसके पीछे एक बड़ा गेम प्लान है। लोग मंदिरों के बगल की पहाड़ियों पर चढ़ गए, उनके हाथों में लाठियां थीं और प्रवेश बिंदुओं पर इकट्ठा हो गए, यह सब एक उचित योजना के बिना संभव नहीं है।

अनिल विज ने कहा कि गोलियां चल रही थीं, कुछ लोगों ने हथियारों का भी इंतजाम कर रखा था। ये सब एक योजना का हिस्सा है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि गहन जांच किए बिना हम किसी शीघ्र निष्कर्ष पर नहीं पहुंचेंगे। इलाके में निषेधाज्ञा लागू है और इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। विज ने कहा कि हालात सुधरने के बाद इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।

हिंसा मामले में पुलिस कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि कुल 102 FIR दर्ज की गई हैं। 202 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 80 लोग एहतियातन हिरासत में हैं। विज ने कहा कि पुलिस लोगों के बयान दर्ज कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हरियाणा के गृहमंत्री ने आगे कहा कि हम जानकारी एकत्र कर रहे हैं और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर हम बुलडोजर चलाएंगे। हम जांच करेंगे कि क्या घटना के संबंध में कोई पूर्व इनपुट था।

हालांकि, शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में नूंह के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह बिजारनिया ने कहा कि उन्हें अब तक झड़पों के पीछे कोई मास्टरमाइंड होने का कोई संकेत नहीं मिला है। बिजारनिया ने कहा कि अब तक की जांच में अलग-अलग तत्वों के शामिल होने का पता चला है, जिनकी पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। गौरतलब है कि सोमवार विश्व हिंदू परिषद के जुलूस पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने के बाद मुस्लिम बहुल नूंह में हुई झड़पों में दो होम गार्ड और एक मौलवी सहित छह लोगों की मौत हो गई।

 

टॅग्स :अनिल विजहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?