लाइव न्यूज़ :

1 अप्रैल के दिन न फैलाएं अफवाह और झूठी खबरें, होगी कड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र के गृहमंत्री की चेतावनी

By रजनीश | Updated: March 31, 2020 15:37 IST

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि महाराष्ट्र साइबर अपराध प्रकोष्ठ से भी सोशल मीडिया पर फर्जी या भ्रमित करने वाली जानकारी साझा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअनिल देशमुख ने कहा कल 1 अप्रैल फूल डे है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए मैं सभी से अपील करता हूं कि किसी भी तरह की अफवाह और झूठी जानकारी न फैलाएं।देश में अभी तक कोरोना वायरस के सबसे अधिक 230 मामले महाराष्ट्र में ही सामने आए हैं।

देशभर में 1 अप्रैल को फूल डे या फिर कहें मूर्ख दिवस के रूप में मनाते हैं। इस दिन लोग एक दूसरे से कई तरह के मजाक करते हैं, झूठ बोलकर परेशान करते हैं। कल 1 अप्रैल है और पूरा देश कोरोना वायरस की चपेट में है। ऐसे में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने एक बयान दिया है।

अनिल देशमुख ने कहा कल 1 अप्रैल फूल डे है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए मैं सभी से अपील करता हूं कि किसी भी तरह की अफवाह और झूठी जानकारी न फैलाएं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।अनिल देशमुख ने वीडियो ट्वीट करते हुए कैप्शन में लिखा, ''कल अप्रैल 1 है। आमतौर पर हम सब अप्रैल फूल में लोगों के साथ मज़ाक का लुत्फ लेते हैं। पर कोरोनावायरस के संकट के समय ऐसा करना सर्वथा अनुचित है। मैं सब से अनुरोध करता हूं कि ऐसा न करें। वरना पुलिस और सायबर सेल द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।'' मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र साइबर अपराध प्रकोष्ठ से भी सोशल मीडिया पर फर्जी या भ्रमित करने वाली जानकारी साझा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है। देश में अभी तक कोरोना वायरस के सबसे अधिक 230 मामले महाराष्ट्र में ही सामने आए हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्रअप्रैल फूल दिवसमहाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?