लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने ली भाजपा की सदस्यता, कांग्रेस को तगड़ा झटका

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 6, 2023 15:58 IST

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने गुरुवार को दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में भाजपा का सदस्यता ग्रहण कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्देएके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता अनिल एंटनी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदी में भाजपा में शामिल हुएअनिल एंटनी ने बीबीसी डाक्यूमेंट्री विवाद में सरकार का समर्थन करते हुए कांग्रेस से त्यागपत्र दिया था

दिल्ली: कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने गुरुवार को दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में भाजपा का सदस्यता ग्रहण कर ली है।  केरल कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता अनिल एंटनी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदी में भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, राज्यसभा सदस्य व भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी भी मौजूद थे।

अनिल एंटनी ने इस साल जनवरी में बीबीसी डाक्यूमेंट्री विवाद में कांग्रेस पार्टी के रूख का विरोध करते हुए सरकार द्वारा लगाये गये बैन का स्वागत किया था। इस विवाद के बाद अनिल ने कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।

कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देते हुए अनिल एंटनी ने एक पत्र लिखा था और उसमें कहा था, "मैं पूरे जीवन कांग्रेस से जुड़ा रहा और मेरे पिता पिछले 6 दशकों से पार्टी के साथ हैं। ऐसे पृष्ठभूमि से आने के बाद भी पिछले 24 घंटों में जो कुछ हुआ, खासकर कांग्रेस के कुछ विशेष कोनों से, उसने मुझे बहुत आहत किया है। मुझे लगता है कि ये एक सही निर्णय है।"

इसके अलावा उन्होंने अपने इस्तीफे में इस बात का भी खुलासा किया था कि उन्होंने बीबीसी डाक्यूमेंट्री विवाद पर जो सरकार के समर्थन में ट्वीट किया था, उसे हटाने के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से दबाव डाला जा रहा था। इस्तीफे में उन्होंने खुद लिखा था, "मुझ पर ट्वीट को वापस लेने का दबाव बनाया गया।" अनिल एंटनी ने कहा था कि भारतीय संस्थानों के मुकाबले ब्रिटिश प्रसारक के विचार को महत्व देने से देश की संप्रभुता प्रभावित होगी।

टॅग्स :BJPCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत