लाइव न्यूज़ :

राफेल डील: अनिल अंबानी की रिलायंस डिफेंस ने कांग्रेस को भेजा लीगल नोटिस, 5 नेताओं पर लगाया ये आरोप

By स्वाति सिंह | Updated: August 22, 2018 16:33 IST

Anil Ambani Serves Legal Notice to Congress:बुधवार को अनिल अंबानी ने इसी मुद्दे पर कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल को लीगल नोटिस भेज है। अंबानी ने नोटिस में कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला, अशोक चव्हाण, संजय निरुपम, अभिषेक मनु सिंघवी और अन्य नेता पर आरोप लगाया है।

Open in App

नई दिल्ली, 22 अगस्त: फ्रांस के साथ राफेल लड़ाकू विमानों के सौदे को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के आरोप-प्रत्यारोप में अब अनिल अंबानी भी अहम हिस्सा बन चुके हैं। बुधवार को अनिल अंबानी ने इसी मुद्दे पर कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल को लीगल नोटिस भेज है। अंबानी ने नोटिस में कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला, अशोक चव्हाण, संजय निरुपम, अभिषेक मनु सिंघवी और अन्य नेता पर आरोप लगाया है। लीगल नोटिस में अंबानी ने कहा है कि कि उनके ग्रुप और उन पर बिना किसी सबूत के आरोप लगाया जा रहा है। इसके साथ ही अंबानी ने चेतावनी भी दी है कि कांग्रेस पार्टी या उनके प्रवक्ता किसी भी तरह की गलत जानकारी ना फैलाएं। बात दें कि अनिल अंबानी ने इससे पहले दिसंबर में इस मामले को लेकर राहुल गांधी को पत्र लिखा था. लेकिन अब उन्होंने इस मामले को कोर्ट में ले जाने का फैसला लिया है।

इस नोटिस के बाद से कई नेताओं ने ट्वीट कर इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने लिखा 'मेरे प्लेन बनाने का स्किल आपसे अच्छा है।' इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें वह नोटिस को हवाई जहाज बना उड़ा रहे हैं।इसके अलावा जयवीर शेरगिल ने लिखा 'मैं कांग्रेस का एक कार्यकर्ता और पंजाबी हूं, इसलिए मैं इस तरह की किसी भी लीगल नोटिस से नहीं डरता।'

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल विमान सौदे में कथित अनियमितता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। राहुल ने आरोप लगाया था कि एक उद्योगपति को 130,000 करोड़ रुपये का फायदा पहुंचाया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री की ओर इशारा करते हुए ट्वीट किया था 'प्रिय ट्रोल्स, मैं अपने पहले के ट्वीट के लिए माफी मांगता हूं जिसमें मैंने कहा था कि श्रीमान 56 के मित्र के संयुक्त उपक्रम को चार अरब डॉलर का ऑफसेट कांट्रैक्ट मिला है। मैं 16 अरब डॉलर के राफेल ‘लाइफसाइकल’ कांट्रैक्ट को जोड़ना भूल गया। दरअसल, कुल 20 अरब डॉलर (1300,000 करोड़ रुपये) का फायदा पहुंचाया गया है। यह 130,000 करोड़ रुपये का घोटाला है।' 

टॅग्स :राफेल सौदाकांग्रेसराहुल गांधीअनिल अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा