लाइव न्यूज़ :

पत्नी से नाराज युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान ली

By भाषा | Updated: April 19, 2021 16:52 IST

Open in App

रूद्रपुर, 19 अप्रैल उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी से नाराज होकर कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली और मोबाइल फोन से अपने इस आत्मघाती कदम का वीडियो भी बनाया है।

महेशपुरा गांव में 26 वर्षीय विक्रम ने इस वीडियो में अपनी आत्महत्या के लिए पत्नी ज्योति को जिम्मेदार ठहराया है। विक्रम का यह वीडियो वायरल होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विक्रम की शादी एक साल पहले हुई थी लेकिन कुछ अनबन होने के कारण गर्भवती ज्योति उसे छोड़कर मायके चली गई थी। इसी माह छह अप्रैल को उसने एक शिशु को जन्म दिया था लेकिन वह विक्रम को नवजात बच्चे से नहीं मिलने दे रही थी जिसके कारण संभवत: वह अवसाद में चला गया था।

मामले की जांच कर रहे दोराहा के चौकी प्रभारी अरविंद बहुगुणा ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं