लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में इंटरनेट प्रतिबंध के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर कहा- सरकार आपातकाल जैसी स्थिति पैदा कर रही

By अनुराग आनंद | Updated: February 3, 2021 08:02 IST

हरियाणा के जींद में कई दिनों से इंटरनेट नहीं चलने से परेशान लोगों ने सड़क जाम कर कहा कि इंटरनेट सेवाओं को बाधित कर सरकार सूचनाओं के आदान-प्रदान को रोक रही है और आपातकाल जैसी स्थिति पैदा कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों ने कहा कि सरकार ने जल्द इंटरनेट सेवाएं बहाल नहीं की तो इसके लिए आंदोलन किया जाएगा।किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने बद्दोवाला टोल प्लाजा पर किसानों को संबोधित किया। किसान नेताओं ने किसानों से 6 फरवरी को तीन घंटे के लिए चक्का जाम को सफल बनाने की अपील की।

जींदकिसान आंदोलन स्थलों के निकट क्षेत्रों में इंटरनेट पर प्रतिबंध के विरोध में गांव खटकड़ टोल प्लाजा के जींद-पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर तथा गांव बद्दोवाला टोल प्लाजा के हिसार-चंडीगढ़ मार्ग पर किसानों ने जाम लगा दिया। दोनों स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम किए जाने के चलते वाहनों को दूसरे रास्तों पर मोड़ दिया गया।

जिले के खटकड़ तथा बद्दोवाला टोल प्लाजा पर तीन कृषि कानून को रद्द करने की मांग को लेकर पिछले 37 दिनों से किसानों का धरना चल रहा है। धरनारत किसानों का कहना था कि इंटरनेट सेवाओं को बाधित कर सरकार सूचनाओं के आदान-प्रदान को रोक रही है और आपातकाल जैसी स्थिति पैदा कर रही है।

जल्द इंटरनेट सेवाएं बहाल नहीं की तो आगे की रणनीति बनाकर आंदोलन को और तेज किया जाएगा-

जाम लगाकर सरकार को सांकेतिक रूप से विरोध जताया गया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने जल्द इंटरनेट सेवाएं बहाल नहीं की तो आगे की रणनीति बनाकर आंदोलन को और तेज कर दिया जाएगा। इस बीच किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने बद्दोवाला टोल प्लाजा पर किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान आंदोलन के समर्थन में छह फरवरी को राष्ट्रीय स्तर पर चक्का जाम का ऐलान सयुंक्त किसान मोर्चा द्वारा किया गया है।

किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने 6 फरवरी को शांति बनाकर चक्का जाम सफल बनाने का आग्रह किया-

उन्होंने किसानों से आह्वान किया छह फरवरी को प्रस्तावित इस चक्का को सफल बनाने के लिए शांति बना कर रखें और जरूरतमंद व्यक्ति व वाहन को रास्ता दें। कंडेला खाप के प्रधान व सर्वजातीय खाप पंचायतों के राष्ट्रीय संयोजक टेकराम कंडेला ने बताया कि बुधवार को गांव के खेल स्टेडियम में किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा और इसमें मुख्य वक्ता भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत एवं अन्य लोग होंगे।

राकेश टिकैत आज जींद में 2 जगह किसानों को संबोधित कर सकते हैं-

इस बीच प्राप्त जानकारी के अनुसार टिकैत का जींद में दो जगह किसानों को संबोधित करने का कार्यक्रम है। दूसरी ओर इनेलो के प्रधान महासचिव तथा पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश में चल रहे किसान आंदोलन में निश्चित तौर पर केंद्र सरकार को अपनी गलती का अहसास करना पड़ेगा, काले कानून वापस लेने होंगे और इसमें किसान की जीत अवश्य होगी।

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :हरियाणाइंटरनेटकिसान आंदोलनजींद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?