लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश सरकार ने भविष्य की भर्तियों के लिए नियम जारी किए, साक्षात्कार खत्म

By भाषा | Updated: June 26, 2021 19:36 IST

Open in App

अमरावती (आंध्र प्रदेश), 26 जून सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती प्रक्रिया में सुधार का फैसला लेने के करीब 20 महीने बाद आंध्र प्रदेश सरकार ने शनिवार को औपचारिक आदेश जारी किया जिसमें कार्यकारी पदों सहित भविष्य की सभी सरकारी नौकरियों के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया खत्म कर दी गई है।

मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की अध्यक्षता में 17 अक्टूबर 2019 में हुई उच्च स्तरीय बैठक में आंध्र प्रदेश लोकसेवा आयोग (एपीपीएससी) द्वारा की जाने वाली सभी भर्तियों में साक्षात्कार की प्रक्रिया खत्म करने का फैसला लिया गया था। फैसले के अनुरूप एपीपीएससी के सचिव पीएसआर अंजनयुलु ने सामान्य प्रशासन विभाग को 21 अक्टूबर को पत्र लिखकर संबंधित बदलाव करने को कहा।

आम प्रशासन विभाग के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि नयी पहल ‘अहम सुधार’ है जिसका उद्देश्य पारदर्शिता को बढ़ाना और सरकारी काडर की सभी भर्तियों में व्यक्तिपरकता को कम करना है।

सेवा एवं मानव संसाधन प्रबंधन के प्रधान सचिव शशि भूषण कुमार ने शनिवार को जारी आदेश में कहा कि सरकार ने साक्षात्कार प्रक्रिया को खत्म करने का फैसला किया है ताकि ‘‘उच्चतम स्तर पर पारदर्शिता रखी जा सके और पूरी भर्ती प्रक्रिया के प्रति उम्मीदवारों का विश्वास सुनिश्चित किया जा सके।’’

नयी व्यवस्था के तहत अब भविष्य में आने वाली प्रथम समूह सहित सभी श्रेणियों के पदों पर भर्ती के लिए केवल लिखित पररीक्षा होगी।

गौरतलब है कि वर्ष 2011 में अविभाजित आंध्र प्रदेश की तत्कालीन मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी की सरकार ने एपीपीएससी में किए गए सुधारों के तहत सभी अधीनस्थ सेवा के पदों की भर्ती की प्रक्रिया में साक्षात्कार को समाप्त कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए