लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश सरकार ने शहीद सैनिक के परिजनों को 50 लाख रुपये देने की घोषणा की

By भाषा | Updated: November 9, 2020 23:34 IST

Open in App

अमरावती, नौ नवंबर आंध्र प्रदेश सरकार ने सोमवार को कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने की कोशिश के दौरान शहीद हुए सेना के हवलदार प्रवीण कुमार रेड्डी के परिजनों को 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करने का ऐलान किया।

मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने शहीद प्रवीण कुमार की पत्नी रजिता को लिखे पत्र में कहा,''देश के लिए आपके पति का बलिदान अमूल्य है। पूरे देश को उन पर गर्व है। ”

सरकार द्वारा हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए रेड्डी ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करने की बात कही।

रेड्डी ने कहा, “कृपया इसे स्वीकार करें। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वह आपके परिवार को इस दुख से उबरने की ताकत दें।”

चित्तूर जिले के रेड्डीवरीपल्ली के प्रवीण कुमार 18 साल पहले सेना में शामिल हुए थे।

वह 18 मद्रास रेजिमेंट का हिस्सा थे जो वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में तैनात है।

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री नारायण स्वामी, मंत्री पी आर सी रेड्डी और अन्य ने रेड्डीवरिपल्ली का दौरा किया और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे