लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश नाव हादसा: तीन दिन में निकाले जा सके 34 शव, 13 लोग अब भी लापता

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 18, 2019 21:10 IST

आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में रविवार (15 सितंबर) नाव पलटने से दर्जनों लोग नदी में डूब गए थे, अब तक 34 लोगों के शव निकाले जा सकते हैं। बाकी लोगों की तलाश जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले की गोदावरी नदी में बीते रविवार को नाव पलटने से दर्जनों लोग डूब गए थे।राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अब तक 34 शवी की बरामदगी का दावा किया है। वहीं, 13 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं और 26 यात्रियों को बचाया जा चुका है।

आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में रविवार (15 सितंबर) को एक यात्री नाव पलटने से हुए दर्दनाक हादसे में कई लोगों की जान चली गई। हादसे वाली जगह पर तीन दिन से राहत-बचाव कार्य चल रहा है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बुधवार (18 सितंबर) को समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि अब तक 34 लाशें बरामद हुई हैं। 

बता दें कि पर्यटन नौका में सत्तर से ज्यादा लोग सवार थे जब हादसा हुआ। 13 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं और 26 यात्रियों को बचाया जा चुका है। 

हादसे वाले दिन ही आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने मृतकों के परिवारवालों को 10-10 लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा कर दी थी। उन्होंने तत्काल प्रभाव से सभी उपलब्ध अधिकारियों को निर्देश दिया था कि वे मौके पर जाकर राहत-बचाव कार्य में जुटें। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे में काल के गाल में समा गए लोगों के प्रति अपने संवेदना व्यक्त की थी। 

अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि 27 शवों का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद मंगलवार की रात मृतकों के परिवारों को सौंप दिए गए। प्रधिकरण का कहना है कि हादसे वाले दिन नाव 73 लोगों को ले जा रही थी। नाव में खराबी थी और उस पर आठ क्रू मेंबर मौजूद थे।

प्राधिकरण ने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोगों में से जिन 27 लोगों को अब तक बचाया जा सका है, उनका इलाज चल रहा है। उन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवसवाईएसआर कांग्रेस पार्टीवाई एस जगमोहन रेड्डीमोदी सरकारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील