आंध्र प्रदेशः अनाकापल्ली स्थित फार्मा कंपनी की लैब में आग लगने से 4 लोगों की जलकर मौत, 1 घायल, सीएम ने 25 लाख मुआवजे का किया ऐलान
By अनिल शर्मा | Published: December 27, 2022 08:42 AM2022-12-27T08:42:57+5:302022-12-27T08:47:30+5:30
राज्य के उद्योग मंत्री अमरनाथ ने कहा कि घायल मजदूर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मंत्री ने मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी को घटना की जानकारी दी है। अमरनाथ ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मृतक श्रमिकों के परिवारों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की।
विशाखापत्तनम: आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली में परवाड़ा लौरस फार्मा लैब्स लिमिटेड कंपनी में अचानक लगी आग में शाम चार श्रमिकों की जलकर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
एक पुलिस निरीक्षक के अनुसार, घायल व्यक्ति को पास के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस ने कहा, "घटना रखरखाव के काम के दौरान हुई।"
राज्य के उद्योग मंत्री अमरनाथ ने कहा कि घायल मजदूर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मंत्री ने मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी को घटना की जानकारी दी है। अमरनाथ ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मृतक श्रमिकों के परिवारों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की।
अमरनाथ ने चिकित्सा अधिकारियों को दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक अन्य श्रमिक को चिकित्सा सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।