लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के प्रयासों से वापस लौटी प्राचीन मूर्ति : तमिलनाडु सरकार ने हाईकोर्ट को बताया

By भाषा | Updated: November 13, 2019 00:53 IST

मूर्ति चोरी के मामलों में राज्य सरकार की ओर से उच्चतम न्यायालय में पैरवी करने वाले अतिरिक्त महाधिवक्ता बालाजी श्रीनिवासन ने बताया कि ‘‘यूरेनियम खरीदी वार्ता के सिलसिले में ऑस्ट्रेलिया दौरे के वक्त ही प्रधानमंत्री ने वहां की सरकार से अनुरोध किया गया था कि वह इस तरह से चोरी का लाई गई भारतीय प्राचीन वस्तुओं को वापस करे।’’

Open in App

तमिलनाडु सरकार ने मंगलवार को मद्रास उच्च न्यायालय को बताया कि चोरी हुई प्राचीन मूर्ति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों के कारण ऑस्ट्रेलिया से से वापस लायी जा सकी है नाकि विशेष पुलिस अधिकारी पोन मनिकवेल के कारण। यह मुद्दा मनिकवेल की ओर से दायर अवमानना याचिका से जुड़ा हुआ है, जिसमें तत्कालीन मुख्य सचिव गिरिजा वैद्यनाथन और पूर्व डीजीपी टी के राजेंद्रन के खिलाफ मूर्ति चोरी के मामलों में अदालत के एक आदेश की जानबूझकर अवज्ञा करने के लिए कार्रवाई किये जाने का अनुरोध किया गया है।

मूर्ति चोरी के मामलों में राज्य सरकार की ओर से उच्चतम न्यायालय में पैरवी करने वाले अतिरिक्त महाधिवक्ता बालाजी श्रीनिवासन ने बताया कि ‘‘यूरेनियम खरीदी वार्ता के सिलसिले में ऑस्ट्रेलिया दौरे के वक्त ही प्रधानमंत्री ने वहां की सरकार से अनुरोध किया गया था कि वह इस तरह से चोरी का लाई गई भारतीय प्राचीन वस्तुओं को वापस करे।’’

उन्होंने पीठ के समक्ष कहा, ‘‘केवल ऐसे अनुरोध के कारण ऑस्ट्रेलिया ने एक प्राचीन नटराजार मूर्ति सितंबर में वापस की। लेकिन मनिकवेल ने मीडिया के समक्ष गलत तरीके से दावा किया कि यह उनके प्रयासों के कारण वापस की गई थी।’’

याचिका पर सुनवाई के दौरान पुलिस की मूर्ति शाखा और राज्य की ओर से पेश हुए श्रीनिवासन ने कहा कि अवमानना की याचिका में गुण नहीं है क्योंकि इस समस्या के निपटने के लिए उच्चतम न्यायालय ही उचित मंच है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से उच्चतम न्यायालय से अनुरोध किया है कि वह विशेष अधिकारी को सभी फाइलें सरकार को वापस करने का निर्देश दे क्यों उनका कार्यकाल समाप्त होने वाला है और मामले की सुनवाई 18 नवंबर को संभव है। सभी दलालें सुनने के बाद पीठ ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 20 नवंबर की तारीख तय की है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीहाई कोर्टतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए