लाइव न्यूज़ :

'मोदी-शाह के पुरखों ने 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन का विरोध किया' - कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 8, 2024 13:20 IST

खड़गे ने कहा है कि मोदी-शाह के राजनीतिक व वैचारिक पुरखों ने स्वतंत्रता आंदोलन में भारतियों के ख़िलाफ़, अंग्रेज़ों और मुस्लिम लीग का साथ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी जी की भाषणों में केवल आरएसएस की बू आती है - खड़गेभाजपा की चुनावी हालात खस्ता होती जा रही है - खड़गेआरएसएस को अपने पुराने मित्र - मुस्लिम लीग - की याद सताने लगी है - खड़गे

नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी पर करारा हमला किया है। खड़गे ने कहा है कि मोदी-शाह के राजनीतिक व वैचारिक पुरखों ने स्वतंत्रता आंदोलन में भारतियों के ख़िलाफ़, अंग्रेज़ों और मुस्लिम लीग का साथ दिया।  

एक्स पर लिखी एक लंबी पोस्ट में खड़गे ने कहा, "मोदी-शाह के राजनीतिक व वैचारिक पुरखों ने स्वतंत्रता आंदोलन में भारतियों के ख़िलाफ़, अंग्रेज़ों और मुस्लिम लीग का साथ दिया।  आज भी वो आम भारतियों के योगदान से बनाए गए  'कांग्रेस न्याय पत्र' के ख़िलाफ़ मुस्लिम लीग की दुहाई दे रहे हैं। मोदी-शाह के पुरखों ने 1942 में "भारत छोड़ो" के दौरान, महात्मा गांधी के आवाहन व मौलाना आज़ाद की अध्यक्षता वाले आंदोलन का विरोध किया।"  

मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगे कहा, "  सभी जानते है कि आपके पुरखों ने 1940's  में मुस्लिम लीग के साथ मिलकर बंगाल, सिंध और NWFP में अपनी सरकार बनाई। क्या श्यामा प्रसाद मुख़र्जी ने तत्कालीन अंग्रेज़ी गवर्नर को ये नहीं लिखा कि 1942 के देश व कांग्रेस के भारत छोड़ो आंदोलन को कैसे दबाना चाहिए? और इसके लिए वे अंग्रज़ों का साथ देने के लिए तैयार है? मोदी-शाह व उनके Nominated अध्यक्ष आज कांग्रेस घोषणापत्र के बारे में उल्टी-सीधी भ्रांतियां फैला रहें हैं।  मोदी जी की भाषणों में केवल आरएसएस की बू आती है, दिन पर दिन भाजपा की चुनावी हालात इतनी खस्ता होती जा रही है, कि आरएसएस को अपने पुराने मित्र - मुस्लिम लीग - की याद सताने लगी है !"   

बता दें कि बिहार के नवादा जिले में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि उसके द्वारा हाल में जारी घोषणापत्र में ‘तुष्टिकरण की राजनीति’ की बू आ रही है और ये ऐसा है मानो इसे मुस्लिम लीग लेकर आई है। पीएम मोदी ने राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर जमकर हमला बोला।  उन्होंने कहा, "कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष कोई छोटा पद नहीं है। वह कहते हैं कि धारा 370 का राजस्थान से क्या लेना-देना है। यह टुकड़े-टुकड़े गैंग की मानसिकता है। उनके विचार राजस्थान और बिहार के सुरक्षाकर्मियों का अपमान हैं, जिन्होंने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से लड़ते हुए प्राण गंवाए और उनके शव तिरंगे में लिपटे हुए वापस आए।"

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेBJPकांग्रेसलोकसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए