लाइव न्यूज़ :

Anant-Radhika Wedding: इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट, सामने आया शादी का कार्ड; देखें यहां

By अंजली चौहान | Updated: May 30, 2024 14:13 IST

Anant-Radhika Wedding:अनंत अंबानी और राधिका की शादी 12 जुलाई को मुंबई के बीकेसी के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगी। विवाह पारंपरिक हिंदू वैदिक पद्धति के अनुसार किया जाएगा।

Open in App

Anant-Radhika Wedding: देश के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट इसी साल 12 जुलाई को शादी करने वाले हैं जिसकी तैयारियां शुरू हो गई है। इस बीच, अनंत और राधिका की शादी का निमंत्रण कार्ड लीक हो गया है और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अनंत अंबानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह देश की सबसे बड़ी शादी में से एक है। इस जोड़े और उनके परिवार के लोग फ्रेंच क्रूज पर शादी से पहले के जश्न मना रहे हैं। इसी बीच उनकी शादी का निमंत्रण कार्ड ऑनलाइन सामने आया है।

निमंत्रण के अनुसार, अनंत और राधिका मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में पारंपरिक हिंदू वैदिक समारोह में शादी के बंधन में बंधेंगे। मुख्य शादी शुक्रवार, 12 जुलाई को होगी और निमंत्रण कार्ड पर इसे 'शुभ विवाह' नाम दिया गया है। समारोह के लिए ड्रेस कोड 'भारतीय पारंपरिक' बताया गया है। इसके बाद 13 जुलाई को 'शुभ आशीर्वाद' (दिव्य आशीर्वाद) समारोह होगा, जिसके लिए ड्रेस कोड भारतीय औपचारिक परिधान है। अंबानी परिवार में होने वाले उत्सव का समापन 'मंगल उत्सव' यानी शादी के रिसेप्शन के साथ होगा, जो 14 जुलाई को होगा। इस अवसर पर ड्रेस कोड भारतीय होगा।

अनंत और राधिका वर्तमान में अपने परिवार के सदस्यों और बॉलीवुड और व्यावसायिक दोस्तों के साथ चार दिवसीय लक्जरी क्रूज यात्रा पर निकले हैं। समुद्र पर जश्न 29 मई को शुरू हुआ और 1 जून को समाप्त होगा।

अनंत-राधिका की क्रूज पार्टी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल होंगे। इटली में होने वाली पार्टी के लिए सेलेब्स का पहुंचना भी शुरू हो गया है। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, अनन्या पांडे, सारा अली खान, सलमान खान और अन्य सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स जोड़े के मिलन का जश्न मनाने के लिए क्रूज पर सवार हैं।

इसके अलावा इसी साल मार्च में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का जामनगर में प्री वेडिंग समारोह हुआ था जिसमें कई नामी हस्तियां शामिल हुई थी। 

टॅग्स :अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंटमुकेश अंबानीमुंबईवेडिंगरिलायंसरिलायंस जियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?