लाइव न्यूज़ :

आनंदीबेन पटेल ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद की ली शपथ, अतिरिक्त प्रभार की मिली जिम्मेदारी

By भाषा | Updated: August 15, 2018 15:51 IST

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अजय कुमार त्रिपाठी ने राजभवन में सादगी भरे समारोह में आनंदी बेन पटेल को राज्यपाल पद की शपथ दिलाई।

Open in App

रायपुर, 15 अगस्त: मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद की शपथ ली। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलरामजी दास टंडन के निधन के बाद उनको प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अजय कुमार त्रिपाठी ने राजभवन में सादगी भरे समारोह में आनंदी बेन पटेल को राज्यपाल पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री रमन सिंह और राज्य के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

वहीं, इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बलरामजी दास टंडन के निधन के बाद मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को छत्तीसगढ़ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा। राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता ने कहा था कि छत्तीसगढ़ के राज्यपाल की नियुक्ति तक पटेल अतिरिक्त जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा था कि छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद के लिए नियमित व्यवस्था होने तक पटेल अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगी।

आपको बता दें, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मातृ संगठन जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में एक टंडन (90) का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद सरकारी डॉ. बीआर आंबेडकर मेमोरियल अस्पताल में निधन हो गया था।

टंडन जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। जनसंघ बाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बन गया। टंडन को जुलाई 2014 में छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया गया। अपने लंबे राजनीतिक कॅरियर में टंडन पंजाब के उप मुख्यमंत्री सहित विभिन्न पदों पर रहे। छह दफा विधायक रहे टंडन आपातकाल के दौरान 1975 से 1977 तक जेल में थे। 

टॅग्स :आनंदीबेन पटेलछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?