लाइव न्यूज़ :

आनंदी बेन पटेल ने दीक्षांत समारोह में बेहिचक टीका लगवाने की अपील की

By भाषा | Updated: February 24, 2021 16:27 IST

Open in App

मथुरा, 24 फरवरी उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उप्र पं. दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत की और कहा कि मथुरा के इस विवि ने कोविड-19 महामारी के दौरान कोविड लैब की स्थापना कर कुछ ही माह में 60 हजार से अधिक जांच कर एक अनूठी मिसाल कायम की।

उन्होंने कहा, ‘‘ कोरोना महामारी के दौरान इस विवि ने कोविड लैब की स्थापना की एवं यहां के वैज्ञानिकों ने कोरोना वॉरियर (योद्धाओं) के रूप में 60 हजार से अधिक नमूनों की जांच की। वह भी अत्यंत विश्वसनीय माने जाने वाले (आरटीपीसीआर) से यह जांच कर एक अनूठी मिसाल पेश की है, जिससे न केवल संस्था का नाम रोशन हुआ है, बल्कि इसने पूरे प्रदेश में कोरोना जैसी महामारी से बचाव एवं निदान में अपनी महती भूमिका निभाई।''

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर ‘हम स्वस्थ, तो जग स्वस्थ’ का मंत्र अपनाकर विवि ने उपलब्ध मानव संसाधनों एवं स्रोतों से शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों व स्वयं सहित परिवार को भी स्वस्थ रखने हेतु प्रेरित किया।

  राज्यपाल ने यहां सभी से टीका लगवाने की भी अपील की। उन्होंने कहा, ‘’अफवाहों पर कतई ध्यान न दें। आपसे जब कहा जाए, तुरंत लगवा लेना। मना मत करना।’’

राज्यपाल ने विवि के दीक्षांत समारोह में पशुचिकित्सा विज्ञान एवं जैव तकनीकी विषय के कुल 128 विद्यार्थियों को उपाधि दीं, जिनमें 72 छात्र तथा 56 छात्राएं शामिल हैं। इनमें 14 विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक मिले, जिनमें से 12 पदक छात्राओं ने हासिल किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग