लाइव न्यूज़ :

गुजरात में PM मोदी ने अमूल चॉकलेट प्लांट का किया उद्घाटन, अन्य प्रोजेक्ट की करेंगे शुरुआत

By स्वाति सिंह | Updated: September 30, 2018 13:46 IST

PM Modi inaugurated Chocolate Plant of GCMMF: इसके बाद पीएम मोदी राजकोट के अल्फ्रेड हाई स्कूल में नव निर्मित महात्मा गांधी संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे।

Open in App

अहमदाबाद, 30 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात दौरे पर पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री का दिनभर का दौरा आणंद जिले के मोगर में गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ) के चॉकलेट संयंत्र के उद्घाटन के साथ शुरू किया।

इसके बाद पीएम मोदी राजकोट के अल्फ्रेड हाई स्कूल में नव निर्मित महात्मा गांधी संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। 

महात्मा गांधी ने 1887 में इस स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा की थी। आजादी के बाद इस स्कूल का नाम बदलकर मोहनदास गांधी हाईस्कूल रख दिया गया था। अधिकारियों द्वारा इसे संग्रहालय में तब्दील करने के उद्देश्य से 2017 में इसे बंद कर दिया गया था। 

प्रधानमंत्री यहां किसानों को भी संबोधित करेंगे। जीसीएमएमएफ के पास अमूल का स्वामित्व है। 

इसी जगह से मोदी वीडियो लिंक के जरिये जिले की अंकलाव तहसील के मुजकुवा में एक सौर ऊर्जा सहकारी समिति की भी शुरुआत करेंगे। यह समिति 11 किसानों ने बनाई है जो सिंचाई के लिये सौर ऊर्जा का उत्पादन करेगा और अतिरिक्त सौर ऊर्जा की बिक्री भी करेगा। 

मोदी इसके साथ ही कच्छ जिले के अंजार में गुजरात स्टेट पेट्रोनेट लिमिटेड (जीएसपीएल) द्वारा मुंद्रा पोर्ट और अंजार के बीच बिछाई गई प्राकृतिक गैस पाइपलाइन को भी राष्ट्र को सौंपेंगे। 

वह कच्छ के वरसाना, भीमासार, अंजार और भुज शहरों को जोड़ने के लिए चार लेन वाले राजमार्ग के लिये भूमिपूजन भी करेंगे।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील