लाइव न्यूज़ :

इंदौर में उजागर हुआ अन्तरराज्यीय एमडी ड्रग्स गिरोह, भोपाल के स्कूल प्रिंसिपल समेत चार गिरफ्तार

By मुकेश मिश्रा | Updated: January 16, 2026 19:49 IST

इस गिरोह में भोपाल के एक स्कूल के प्रिंसिपल समेत दो युवतियाँ शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 15.95 ग्राम एमडी ड्रग्स, दो लग्जरी कारें और लगभग 32 लाख रुपये की अवैध सामग्री बरामद की है।

Open in App

इंदौर: नशे के खिलाफ इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जो एमडी ड्रग्स की अवैध तस्करी कर देश के विभिन्न राज्यों में सक्रिय था। इस गिरोह में भोपाल के एक स्कूल के प्रिंसिपल समेत दो युवतियाँ शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 15.95 ग्राम एमडी ड्रग्स, दो लग्जरी कारें और लगभग 32 लाख रुपये की अवैध सामग्री बरामद की है।

थाना कनाड़िया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सबसे पहले भोपाल निवासी अबान शकील, जो एक स्कूल के प्रिंसिपल बताए जा रहे हैं, को एमडी ड्रग्स सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में शकील ने मुख्य तस्कर वैभव उर्फ बाबा शर्मा का नाम उजागर किया। इसके बाद पुलिस ने डीपीएस स्कूल बायपास के पास एक संदिग्ध बिना नंबर की फोर्ड इको स्पोर्ट कार रोकी, जिससे वैभव शर्मा और उसकी दो सहयोगी युवतियाँ — अलीशा मसीह उर्फ जैनी और नेहा उर्फ रिशु झा गिरफ्तार की गईं।

पुलिस जांच में सामने आया कि वैभव शर्मा मुंबई और गोवा के कई क्लब और बार में युवतियों की मदद से एमडी ड्रग्स सप्लाई करता था। तीनों इवेंट्स कंपनी के नाम पर पार्टियाँ आयोजित कर वहाँ उच्च वर्ग के युवाओं को नशे की पुड़ियाँ बेचते थे। गिरोह के सदस्य सोशल मीडिया और इवेंट प्रमोशन के जरिए संपर्क बनाकर ग्राहकों तक ड्रग पहुँचाने का नेटवर्क चला रहे थे। पुलिस इनसे पूछताछ कर ड्रग के नेटवर्क की जानकारी निकलने में जुटी हुई है।

टॅग्स :इंदौरक्राइमMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

क्राइम अलर्टCCTV Footage: वसई में पिता से झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने उसके दो साल के बच्चे को बेहरमी से सड़क पर पटका, फिर सिर लोहे के रॉड पर दे मारा

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो