अमेरिका के एक संगठन ने ओडिशा मुख्यमंत्री राहत कोष में करीब 50 लाख रुपये किए दान

By भाषा | Published: June 2, 2021 11:14 AM2021-06-02T11:14:40+5:302021-06-02T11:14:40+5:30

An American organization donated about 50 lakh rupees to the Odisha Chief Minister's Relief Fund | अमेरिका के एक संगठन ने ओडिशा मुख्यमंत्री राहत कोष में करीब 50 लाख रुपये किए दान

अमेरिका के एक संगठन ने ओडिशा मुख्यमंत्री राहत कोष में करीब 50 लाख रुपये किए दान

भुवनेश्वर, दो जून अमेरिका स्थित एक संगठन ने कोविड-19 से निपटने के लिए राज्य की मदद के वास्ते ओडिशा मुख्यमंत्री राहत कोष में करीब 50 लाख रुपये दान दिए हैं।

‘अवर बिस्वास’ संगठन की स्थापना उड़िया मूल की जोयश्री महंती ने की है। वह 2008 से ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में महिला सशक्तीकरण के लिए काम कर रही हैं।

संगठन की वेबसाइट के अनुसार, विश्वास एवं समर्थन के कार्यक्रम के जरिए यह संगठन दुनियाभर में अत्यधिक गरीबी में जी रहीं महिलाओं और लड़कियों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए काम करता है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) संजीव चोपड़ा ने एक बयान में बताया कि संगठन ने 49.89 लाख रुपये राहत कोष में दान दिए हैं।

वहीं, महंती ने कहा, ‘‘समय पर निर्णय लेने और उचित कार्रवाई के चलते ओडिशा में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में है।’’

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सहयोग से राज्य कोविड-19 को मात दे पाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: An American organization donated about 50 lakh rupees to the Odisha Chief Minister's Relief Fund

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे