लाइव न्यूज़ :

एएमयू कुलपति ने कल्याण सिंह के निधन पर व्यक्त किया शोक : विरोध में लगे पोस्टर

By भाषा | Updated: August 25, 2021 17:27 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय एएमयू के कुलपति के शोक व्यक्त किए जाने को 'शर्मनाक' बताने वाले पोस्टर चिपकाए जाने पर प्रदेश सरकार ने बुधवार को कहा कि मामले की जांच के बाद ऐसी तालिबानी सोच रखने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एएमयू परिसर में कुछ स्थानों पर पोस्टर चिपकाए गए हैं जिनमें लिखा था "अपराधी के लिए प्रार्थना करना अक्षम्य अपराध है"। पोस्टर पर 'स्टूडेंट्स ऑफ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी' भी लिखा हुआ था। मामला संज्ञान में आने पर वह पोस्टर हटा दिए गए। पोस्टर में लिखा गया "एएमयू कुलपति द्वारा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया जाना न सिर्फ शर्मनाक है बल्कि इससे हमारे समुदाय की धार्मिक भावनाएं भी आहत हुई है, क्योंकि यह एएमयू की संस्कृति, परंपरा और मूल्यों के खिलाफ है।" इसमें भी लिखा है "कल्याण सिंह न सिर्फ बाबरी मस्जिद विध्वंस के मुख्य अपराधी थे बल्कि उच्चतम न्यायालय का आदेश नहीं मानने के गुनहगार भी थे। कुलपति द्वारा शोक व्यक्त किया जाना पूरी एएमयू बिरादरी के लिए शर्मनाक है। यह अलीगढ़ आंदोलन की परंपराओं के लिए भी निरादरपूर्ण है, जो न्याय और समता में विश्वास रखती हैं।" गौरतलब है कि एएमयू के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया था। इसके खिलाफ लगाए गए पोस्टर्स में यह भी कहा गया है "हम कुलपति की इस शर्मनाक हरकत के लिए उनकी कड़ी निंदा करते हैं क्योंकि वह एक ऐसी पार्टी के नेता का समर्थन कर रहे हैं जो सिर्फ अपने निहित स्वार्थों की पूर्ति के लिए फासीवाद पर विश्वास करती है। एएमयू के छात्र और समूची एएमयू बिरादरी के साथ-साथ इतिहास भी उनकी इस बेशर्मी को कभी नहीं भुला सकेगा।" इस बीच, प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि एएमयू के कुलपति ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। यह हमारी संस्कृति है। अगर कुछ लोग तालिबानी सोच के हैं तो उनसे उसी तरह निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच करके दोषियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी जो मिसाल बनेगी। रजा ने कहा कि यह हिंदुस्तान का विश्वविद्यालय है यहां तालिबान नहीं हैं। पोस्टर लगाने की यह कार्रवाई माहौल को खराब करने के लिए की गई है। एएमयू प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। एएमयू के प्रवक्ता उमर पीरजादा ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ‘‘देश के प्रमुख शिक्षण संस्थान होने के नाते हम किसी भी तरह के राजनीतिक विवाद में नहीं पड़ना चाहते। इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।’’ उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी छात्र ऑनलाइन क्लासेज के जरिए पढ़ाई कर रहे हैं और किसी को भी छात्रों के हितों पर कुठाराघात नहीं करने दिया जाएगा। गौरतलब है कि राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख नेताओं में शामिल रहे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का पिछले शनिवार को लखनऊ के एसजीपीजीआई में निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से बीमार थे। सिंह छह दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद विध्वंस के समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। बाद में उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतमेरे प्यारे बच्चो, नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो रहा, आप सभी को स्वर्णिम भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं?, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- खूब पढ़िए और खेलिए, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी