लाइव न्यूज़ :

AMU के छात्रों का आरोप, एक ही तेल में तला जाता है शाकाहारी और मांसाहारी भोजन

By भाषा | Updated: December 3, 2018 23:35 IST

Open in App

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में शाकाहारी भोजन करने वाले छात्रों ने सोमवार को आरोप लगाया कि उन्हें उसी तेल में तला हुआ भोजन दिया जाता है जिसमें मांसाहारी भोजन तला जाता है. हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस आरोप को सिरे से नकारा है. 

एएमयू के सर सैय्यद हॉल (उत्तर) के छात्रों ने कुलपति को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि उन्हें हॉल में उसी तेल में तला हुआ भोजन दिया गया जिसमें पहले मांसाहारी भोजन तला गया था. उन्होंने छात्रावास के प्रोवोस्ट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. यह विवाद रविवार को उस वक्त सामने आया जब भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष निखिल महेश्वरी ने एक बयान जारी कर आरोप लगाया गया कि यह हिंदू समुदाय के खिलाफ सोची समझी साजिश है.

रविवार को एक लिखित शिकायत बन्ना देवी पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. एएमयू के प्रवक्ता प्रो शाफे किदवई ने कहा कि प्रोवोस्ट ने प्रारंभिक जांच में पाया कि यह आरोप पूरी तरह से निराधार है. विश्वविद्यालय में सभी छात्रों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया जाता है और ऐसा विश्वविद्यालय के गठन के समय से होता आ रहा है.

टॅग्स :अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी (एएमयू)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'तुम हिंदू हो, BHU चली जाओ', AMU की महिला प्रोफेसर ने लगाया भेदभाव का आरोप, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टUP: अलीगढ़ यूनिवर्सिटी परिसर में शिक्षक की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

भारतAMU ने “होली मिलन” कार्यक्रम की अनुमति देने से किया इनकार, जमात प्रमुख मौलाना ने कहा कि मुस्लिम बहुल संस्थान में नहीं होना चाहिए हिंदू प्रोग्राम

भारतएएमयू हॉस्टल में बीफ बिरयानी पर नोटिस से विवाद, हिंदू नेताओं ने कुलपति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

भारतब्लॉग: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अल्पसंख्यक दर्जे का सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया