लाइव न्यूज़ :

CAA विरोधी आंदोलन को लेकर गिरफ्तार एमयू के पूर्व छात्र नेता शरजील उस्मानी जमानत पर रिहा

By भाषा | Updated: September 3, 2020 16:14 IST

पुलिस ने शरजील उस्मानी पर एएमयू में हुए सीएए विरोधी आंदोलन का योजनाकार बताया था।

Open in App
ठळक मुद्देअलीगढ़ की जिला अदालत ने उस्मानी को जमानत पर रिहा करने के आदेश में कहा है कि वह मेधावी छात्र है और उसे मौका-ए-वारदात से गिरफ्तार नहीं किया गया था।साथ ही गिरफ्तारी के वक्त उसके खिलाफ कोई निर्णायक सबूत भी नहीं पाया गया था।सीएए विरोध प्रदर्शन के दौरान भाषण को लेकर किया गया था उन्हें गिरफ्तार, बाद में रासुका भी लगाया गया था

अलीगढ़: संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) विरोधी आंदोलन के मामले में गिरफ्तार किए गए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के पूर्व छात्र नेता शरजील उस्मानी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। एएमयू के एक वरिष्ठ शिक्षक के बेटे उस्मानी को पिछली 10 जुलाई को आतंकवाद रोधी दस्ते ने आजमगढ़ जिले में गिरफ्तार किया था।

उस्मानी को पिछले साल दिसंबर में एएमयू में सीएए विरोधी प्रदर्शनों के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उस्मानी पर एएमयू में हुए सीएए विरोधी आंदोलन का योजनाकार बताया था।

अलीगढ़ की जिला अदालत ने उस्मानी को जमानत पर रिहा करने के आदेश में कहा है कि वह मेधावी छात्र है और उसे मौका-ए-वारदात से गिरफ्तार नहीं किया गया था। साथ ही गिरफ्तारी के वक्त उसके खिलाफ कोई निर्णायक सबूत भी नहीं पाया गया था। भाषा सं सलीम प्रशांत प्रशांत

कफील खान भी जेल से हो चुके हैं रिहा 

बता दें कि शरजील से पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के करीब 12 घंटे बाद डॉक्टर कफील खान आखिरकार मंगलवार देर रात मथुरा जेल से रिहा कर दिए गए। उन पर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ भाषण को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाई गई थी। हाई कोर्ट ने हालांकि, अपने फैसले में उनकी गिरफ्तारी को न केवल गैरकानूनी कहा बल्कि तत्काल रिहाई के आदेश भी दिए थे।

हाई कोर्ट ने अपने आदेश में ये भी कहा कि डॉ कफील का भाषण पहली नजर में कही से भी नहीं लगता कि ये उकसान की कोशिश है। कफील के वकील इरफान गाजी ने बताया कि मथुरा जेल प्रशासन ने रात करीब 11 बजे उन्हें यह सूचना दी कि डॉक्टर कफील को रिहा किया जा रहा है। उसके बाद रात करीब 12 बजे उन्हें रिहा कर दिया गया। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टइंडियादिल्ली हिंसा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?