लाइव न्यूज़ :

अमरोहा में दारोगा ने महिला पुलिसकर्मी के पति को 20 सेकेंड के भीतर मारे 9 थप्पड़, दीं भद्दी गालियां, वीडियो वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 27, 2022 10:06 IST

वीडियो में देखा जा सकता है कि सब-इंस्पेक्टर शख्स को 20 सेकेंड में 9 बार थप्पड़ मारता है और उसे भद्दी गालियां देता है। 

Open in App
ठळक मुद्देदारोगा शख्स को पहले गंदी-गंदी गालियां देता है और फिर उसे थप्पड़ पर थप्पड़ मारने लगता है।बताया जा रहा है कि जिस शख्स को दारोगा ने थप्पड़ जड़े, उसकी पत्नी भी एक पुलिसकर्मी है।

अमरोहाःउत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक सब-इंस्पेक्टर (दारोगा) ने एक व्यक्ति को गाली देते हुए नौ बार थप्पड़ मारा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सब-इंस्पेक्टर शख्स को 20 सेकेंड में 9 बार थप्पड़ मारता है और उसे भद्दी गालियां देता है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अमरोहा पुलिस ने कहा कि दारोगा को तत्काल निलंबित कर दिया गया है।

मामला अमरोहा कोतवाली नगर के अतरासी चौराहा का है। थाना नोगावा सादात में तैनात दारोगा कृपाल सिंह रात में गस्त कर रहा था। तभी उनके सामने से एक युवक सायरन बजाते निकला। दरोगा ने उसे रोककर पद और सायरन लगाने की परमिशन के बारे में पूछा। शख्स ने कहा, उसकी पत्नी सिपाही है। उसके पास न कोई पद और ना ही कोई अधिकारी है। यह सुनते दारोगा कृपाल आग बबूला हो जाता है।

शख्स को पहले गंदी-गंदी गालियां देता है और फिर उसे थप्पड़ पर थप्पड़ मारने लगता है। इस दौरान वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मी उसे रोकने की कोशिश नहीं करते हैं। दारोगा वर्दी के रौब में शख्स को गालियां देते हुए थप्पड़ें मारता रहता है। वीडियो में दरोगा को 22 सेकंड में शख्स को नाै थप्पड़ मारते देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि दारोगा ने शराब भी पी रखी थी।

टॅग्स :अमरोहाउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर