लाइव न्यूज़ :

अमृतसर हादसा: पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांज ने रद्द किया अपना शो, अभिनेता और गायकों ने दुख जताया

By भाषा | Updated: October 21, 2018 00:33 IST

पंजाबी अभिनेता गुरप्रीत सिंह घुग्गी ने कहा, 'अमृतसर हादसे के पीड़ितों के परिवार वालों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं.

Open in App

अमृतसर में दशहरा मेले के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से लोगों की मौत पर दिलजीत दोसांज और कपिल शर्मा समेत कई पंजाबी अभिनेताओं और गायकों ने दुख जताया।

पंजाब के अमृतसर से ताल्लुक रखने वाले शर्मा ने कहा, 'मैं अमृतसर ट्रेन हादसे से दुखी हूं। ईश्वर पीड़ितों के परिवारों को हिम्मत दे और मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द स्वस्थ हों।' प्रसिद्ध गायक एवं अभिनेता दोसांज ने घटना पर दुख जताया।

उन्होंने ट्वीट किया,'अमृतसर में भीषण ट्रेन हादसे से बहुत दुखी हूं। यह दिल दहला देने वाला है। पीड़ितों के परिवारों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं प्रभावित लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं ।'

वहीं पंजाबी अभिनेता गुरप्रीत सिंह घुग्गी ने कहा, 'अमृतसर हादसे के पीड़ितों के परिवार वालों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं... मासूम लोगों की जान जाने से दुखी हूं.. अपने प्रियजनों को खोने वालों को वाहेगुरू जी शक्ति दें।' अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल ने मृतकों के परिजनों के साथ हमदर्दी जताई।

उन्होंने ट्वीट किया, 'अमृतसर में ट्रेन दुर्घटना से बेहद दुखी हूं।' इसके अलावा गायक रणजीत बावा ने भी घटना पर दुख जताया और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।

शुक्रवार शाम पटरियों पर खड़े होकर रावण दहन देख रहे लोग ट्रेन की चपेट में आ गए थे। इस हादसे में कम से कम 59 लोगों की मौत हुई है।

टॅग्स :दिलजीत दोसांझअमृतसर रेल हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBorder 2 का पहला गाना 'घर कब आओगे' रिलीज, 28 साल बाद लौटी देशभक्ति की वही भावनाएं

भारत'पंजाब जख्मी है पर हारा नहीं है', पंजाब में आई बाढ़ पर बोले दिलजीत दोसांझ, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBorder 2: 'स्वतंत्रता दिवस' पर सनी देओल ने नए मोशन पोस्टर के साथ 'बॉर्डर 2' की रिलीज़ डेट का किया ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीभूषण कुमार ने दिलजीत दोसांझ को फिर कभी किसी फिल्म में नहीं लेने का वादा किया

बॉलीवुड चुस्कीSardar Ji 3: कंट्रोवर्सी के बीच दिलजीत दोसांझ ने पाकिस्तान से मिली 'जबरदस्त' प्रतिक्रिया को सोशल मीडिया पर किया शेयर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील