लाइव न्यूज़ :

अमृता फड़णवीस Vs शिवसेना: एक्सिस बैंक से अपने खातों को स्थानांतरित करेगा ठाणे नगर निगम

By भाषा | Updated: December 27, 2019 05:40 IST

यह सबकुछ अमृता फडणवीस के उस ट्वीट के बाद शुरू हुआ जिसमें उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के "मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं" वाले बयान को लेकर उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा था। गांधी के बयान पर देवेन्द्र फडणवीस ने कहा था कि राहुल गांधी हिन्दुत्व विचारक वीर सावरकर के नख के बराबर भी नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे नीत सरकार इस राशि को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक में स्थानांतरित करने पर विचार कर रही है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बारे में कहा था कोई भी अपने नाम के आगे 'ठाकरे' लगाकर ठाकरे नहीं बन सकता

शिवसेना शासित ठाणे नगर निगम ने अपने वेतन खातों को एक्सिस बैंक से हटाकर एक राष्ट्रीयकृत बैंक में स्थानांतरित करने का फैसला किया है। नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि ठाणे के महापौर नरेश म्हास्के ने बृहस्पतिवार को एक बैठक में अधिकारियों को खातों को एक्सिस बैंक से किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया।

यह घटनाक्रम शिवसेना और एक्सिस बैंक में एक वरिष्ठ पद पर आसीन पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस की पत्नी अमृता फड़णवीस के बीच जुबानी जंग के बाद हुआ है। खातों के स्थानांतरित करने का फैसला उन खबरों के बीच आया है जिनमें कहा गया है कि एक्सिस बैंक को महाराष्ट्र पुलिस विभाग का सालाना 11 हजार करोड़ रुपये का वेतन रखने से हाथ धोना पड़ सकता है क्योंकि उद्धव ठाकरे नीत सरकार इस राशि को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक में स्थानांतरित करने पर विचार कर रही है।

यह सबकुछ अमृता फडणवीस के उस ट्वीट के बाद शुरू हुआ जिसमें उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के "मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं" वाले बयान को लेकर उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा था। गांधी के बयान पर देवेन्द्र फडणवीस ने कहा था कि राहुल गांधी हिन्दुत्व विचारक वीर सावरकर के नख के बराबर भी नहीं हैं।

इसपर अमृता ने अपने पति देवेन्द्र फडणवीस के बयान की ओर इशारा करते हुए रविवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बारे में कहा था कोई भी अपने नाम के आगे 'ठाकरे' लगाकर ठाकरे नहीं बन सकता, जिसपर शिवसेना की उप नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने पलटवार करते हुए कहा कि ठाकरे अपने नाम पर खरे उतर रहे हैं और अमृता फडनवीस इस बात से अंजान हैं। 

टॅग्स :शिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत12 जिला पंचायत चुनाव में 12 जगह महायुती सत्ता, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा-पंचायत समिति में 125 में से 105 जगह पर महायुती सभापति बनेंगे?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो