लाइव न्यूज़ :

अमोल पालेकर ने भाषण रोकने की घटना पर कहा- 'डायरेक्टर ने कहा था ऐसी बात बोलने से पहले मुझे बताना चाहिए था'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 10, 2019 16:49 IST

अभिनेता अमोल पालेकर का भाषण उस समय बीच में रोक दिया गया था जब वे सरकार की आलोचना कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्दे'इंसाइड द एंपटी बॉक्स' प्रदर्शनी के उद्घाटन क कार्यक्रम में गए थे अमोल।नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न के कई सदस्यों द्वारा उन्हें बीच में बार-बार रोका गया।अमोल ने आर्ट गैलरी के कामकाज पर भी सवाल उठाए थे।

मुंबई की नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न ऑर्ट में एक कार्यक्रम के दौरान अभिनेता अमोल पालेकर का भाषण बीच में रोकने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अमोल ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि भाषण के दौरान उन्हें अपना भाषण छोटा करने के लिए कहा गया था। अमोल पालेकर ने कहा, 'नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न की डायरेक्टर भी वहां मौजूद थी और उन्होंने यहां तक कहा कि मुझे यहां बोलने से  पहले उनसे बात करनी चाहिए थी। इस बात पर मैंने उनसे कहा कि क्या बोलने से पहले मेरी स्क्रिप्ट को सेंसर कर दिया जाएगा।'

अमोल ने साथ ही प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उन्हें ठीक ढंग से अपना विचार नहीं रखने दिया गया अमोल पालेकर के मुताबिक उन्होंने यह भी कहा कि वे संस्कृति मंत्रालय की इस प्रदर्शनी के लिए प्रशंसा भी करना चाहते थे लेकिन डायरेक्टर ने कहा वे इस तरह की बैकहैंड प्रशंसा नहीं चाहती और चली गईं।

इस वजह से रोका गया था भाषण

अभिनेता अमोल पालेकर का भाषण उस समय बीच में रोक दिया गया जब वे सरकार की आलोचना कर रहे थे। दरअसल शनिवार शाम मुंबई की नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न ऑर्ट में कलाकार प्रभाकर बर्वे की याद में 'इंसाइड द एंपटी बॉक्स' प्रदर्शनी के उद्घाटन का कार्यक्रम रखा गया था। यहां पर जब अमोल पालेकर ने अपना भाषण शुरू किया तो कुछ ही समय बाद नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न के कई सदस्यों द्वारा उन्हें बीच में बार-बार रोका गया।

 

सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो से सामने आई बात

इस कार्यक्रम के बाद अभिनेता अमोल पालेकर के भाषण वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में पालेकर आर्ट गैलरी के बंगलुरू और मुंबई में कलाकारों की सलाहकार समितियों को भंग करने के मुद्दे पर भारत के संस्कृति मंत्रालय की आलोचना कर रहे हैं। साथ ही वे यह भी बता रह हैं कि कैसे आर्ट गैलरी इन दिनों अपनी स्वतंत्रता खो रही है। अमोल ने आर्ट गैलरी के कामकाज पर भी सवाल उठाए। लेकिन उनके इस भाषण को बीच में कई बार रोका गया।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"