लाइव न्यूज़ :

MNS प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ने मिताली बोरुदे से की शादी, रिसेप्शन में पहुंचे ये सितारे

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 28, 2019 01:50 IST

शादी समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, बॉलीवुड हस्तियां और इंडस्ट्री के जाने माने लोग शामिल हुए।

Open in App

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के अध्यक्ष राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे ने रविवार को लोअर परेल के एक होटल में अपनी मंगेतर और फैशन डिजाइनर मिताली बोरुदे से शादी रचाई। शादी समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, बॉलीवुड हस्तियां और इंडस्ट्री के जाने माने लोग शामिल हुए।

वर्षों से एक-दूसरे को जानने वाले अमित और मिताली ने दिसंबर 2017 में सगाई की थी। समारोह में भाग लेने वाले प्रतिष्ठित नेताओं में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और वरिष्ठ राकांपा नेता अजीत पवार शामिल हैं।

राज के चचेरे भाई और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे भी अपने परिवार के सदस्यों के साथ शामिल हुए। शिवसेना से अलग होकर अपनी पार्टी बनाने वाले राज और उद्धव के रिश्तों में खटास आ गई थी।

शीर्ष उद्यमी रतन टाटा और आनंद महिंद्रा भी समारोह में शामिल हुए। प्रख्यात इतिहासकार और हाल ही में पद्म विभूषण से सम्मानित बाबासाहेब पुरंदरे भी शादी में शामिल हुए।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह