लाइव न्यूज़ :

'अमित शाह की वर्चुअल रैली को बिहार में करीब 40 लाख लोगों ने देखा', राज्य भाजपा अध्यक्ष का दावा

By भाषा | Updated: June 8, 2020 05:13 IST

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने कहा इस रैली का बिहार के चुनावों से कोई लेना-देना नहीं हैं। इसका मकसद लोगों से जुड़ना है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बिहार विधानसभा चुनाव में बहुत हासिल करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह की ''अपनी तरह की पहली'' वर्चुअल रैली को पूरे राज्य के करीब 40 लाख लोगों ने देखा। अमित शाह की ‘वर्चुअल रैली' को बिहार की जनता का अपमान करार दिया।

पटना: बिहार के भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने रविवार को दावा किया कि गृह मंत्री अमित शाह की ''अपनी तरह की पहली'' वर्चुअल रैली को पूरे राज्य के करीब 40 लाख लोगों ने देखा। पार्टी के सूत्रों ने कहा कि बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए राज्य भर में कम से कम 10,000 बड़ी एलईडी स्क्रीन और 50,000 से अधिक स्मार्ट टीवी लगाए गए थे। राज्य में लगभग 72,000 मतदान केंद्र हैं।

हालांकि, उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव के इन आरोपों का खंडन किया कि राज्य में 72,000 एलईडी स्क्रीन लगाने के लिए 144 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

रैली खत्म होने के कुछ ही देर बाद जायसवाल ने एक वीडियो संदेश जारी करके दावा किया कि भाजपा द्वारा संचालित विभिन्न यू-ट्यूब चैनल और फेसबुक पेजों के जरिए देशभर में करीब एक करोड़ लोगों ने शाह की रैली को देखा। वहीं, पटना में बीरचंद पटेल मार्ग स्थित राज्य भाजपा मुख्यालय के अटल सभागार ऑडिटोरियम में कई नेताओं और पत्रकारों ने रैली को देखा। 

धन बल की राजनीति कर रही है भाजपा: कांग्रेस

कांग्रेस ने रविवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वह ऐसे समय में धन बल की राजनीति कर रही है जब पूरा देश कोविड-19 के खिलाफ जंग लड़ रहा है। पार्टी ने गृह मंत्री अमित शाह की ‘वर्चुअल रैली' को बिहार की जनता का अपमान करार दिया। शाह ने बिहार विधानसभा चुनाव से कुछ महिनों पहले इंटरनेट और प्रसारण माध्यमों का इस्तेमाल कर रविवार को अपनी तरह की पहली ‘वर्चुअल रैली' की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली से बिहार की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राजग सरकार के कार्यकाल में राज्य ''जंगल राज’’ से निकलकर ‘‘जनता के राज'' में आ गया है।

कांग्रेस नेता तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि शाह ऐसे समय में राजनीतिक को ध्यान में रखकर रैली कर रहे हैं जब बिहार के लोग कोरोना वायरस के चलते मर रहे हैं। इसके अलावा राज्य के कई लोग देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे हुए हैं।

टॅग्स :अमित शाहबिहारकांग्रेसबिहार विधान सभा चुनाव २०२०विधान सभा चुनाव २०२०
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी