राहुल, प्रियंका गांधी कर रहे हैं अल्पसंख्यकों को गुमराह, दिल्ली में हिंसा के लिए सीएम केजरीवाल जिम्मेदारः शाह
By एएनआई | Updated: January 6, 2020 18:34 IST2020-01-06T18:34:51+5:302020-01-06T18:34:51+5:30
गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी पर नागरिकता (संशोधन) कानून का विरोध करने पर बड़ा हमला किया, साथ ही उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर अल्पसंख्यकों को भटकाने का आरोप भी लगाया है। इसके अलावा शाह ने दावा किया कि देश में हो रहे दंगों के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस जिम्मेदार है।

अमित शाह का बड़ा हमला: राहुल, प्रियंका कर रहे हैं अल्पसंख्कों को गुमराह; केजरीवाल सरकार को ठहराया दंगों का जिम्मेदार
केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली में एक सभा को संबोधित किया। शाह ने कांग्रेस और आप पर बड़ा हमला किया। नागरिकता (संशोधन) कानून पर शाह ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अल्पसंख्यक समुदाय को गुमराह कर रहे हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि देश और दिल्ली में हो रहे दंगों के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस जिम्मेदार है। शाह ने कहा कि आप और कांग्रेस, विशेष रूप से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी देश के अल्पसंख्यकों को गुमराह कर रहे हैं। सीएए के तहत किसी भी नागरिकता नहीं छीनी जाएगी। इस कानून के जरिए लोगों को नागरिकता दी जाएगी। यह पार्टियां जिम्मेदार हैं जो दंगे हुए हैं।
शाह ने अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा है। आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री राष्ट्रीय राजधानी में केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू करने की स्वीकृति नहीं दे रहे हैं। आप सरकार दिल्ली में गरीबों के नुकसान की सबसे ज्यादा जिम्मेदार है। केजरीवाल जी अपने राजनीतिक हित के लिए आयुष्मान भारत योजना को लागू नहीं होने दे रहे हैं। लोग आपकी सच्चाई जान चुके हैं, केजरीवाल जी। एमसीडी और लोकसभा चुनाव में आप सरकार साफ हो गई है।'
शाह ने किसी विशेष घटना या प्रदर्शन का जिक्र ना करते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल पर आरोप लगया कि वह पुलिस को मुकदमा दायर करने की अनुमति नहीं दे रहे है, जिन्होंने भारत के खिलाफ नारे लगाए थे। जिन छात्रों ने भारत के खिलाफ नारे लगाए थे, क्या उन्हें सलाखों में डाला जाना चाहिए या नहीं? लेकिन केजरीवाल पुलिस को उनके खिलाफ कार्रवाई करने की अनुमति नहीं दे रहे हैं।'
शाह ने दिल्ली में 'The Delhi CycleWalk' उद्घाटन के संबोधन के दौरान ये बयान दिए थे। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री हरदीप पुरी और नई दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी भी मौजूद थीं।