लाइव न्यूज़ :

पुलवामा में CRPF कैंप पहुंचे अमित शाह, कहा- देखना चाहता हूं बॉर्डर पर कैसा महसूस करते हैं जवान, वीरता को सलाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2021 21:40 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान के साथ बातचीत की मांग को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला पर सोमवार को निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर घाटी के युवाओं से बात करना करना चाहूंगा।आप 2024 तक हमारे प्रयासों का फल देखेंगे।अगस्त 2019 से दो वर्ष में कोई जमीन नहीं छीनी गई है।

श्रीनगरः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पुलवामा में सीआरपीएफ कैंप पहुंचे। आज रात शाह यहां रहेंगे। शाह ने कहा कि देखना चाहता हूं बॉर्डर पर जवान कैसा महसूस करते हैं। जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा किया और भारतीय सीमा की रखवाली करने वाले जवानों की वीरता को सराहा।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एक समय था, जब कश्मीर में पथराव होता था। आज ऐसी घटनाओं की संख्या में काफी कमी आई है। मोदी सरकार की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। यह मानवता के खिलाफ है और हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों से बात की और कहा कि वे बेफिक्र होकर देश की रक्षा करें क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार उनके परिवारों का खयाल रखेगी। शाह ने सीमा के आखिरी हिस्से मकवाल का भी दौरा किया और निवासियों से कहा कि मोदी सरकार सीमावर्ती इलाकों में हर सुविधा उपलब्ध कराने और विकास सुनिश्चित करने को लेकर प्रतिबद्ध है। अधिकारियों ने बताया कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ शाह ने मकवाल सीमा अग्रिम चौकी का दौरा किया जहां उन्होंने बीएसएफ जवानों से मुलाकात की और उनके साथ समय बिताया।

शाह ने बाद में ट्वीट कर कहा, '' सभी देशवासियों की तरफ से, मैंने हमारे सुरक्षा बलों की वीरता को सलाम किया और अपना आभार जताया।'' उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश की रक्षा करने वाले सुरक्षाकर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित है। शाह ने कहा, ''मैं सभी से कहना चाहता हूं कि आपको बिना किसी चिंता के देश की रक्षा करनी चाहिए। मोदी सरकार आपके परिवारों का खयाल रखेगी।''

अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद अपनी पहली यात्रा पर जम्मू कश्मीर पहुंचे शाह ने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और कई अन्य की आधारशिला रखी। यहां एक समारोह में अपने 38 मिनट लंबे भाषण की शुरुआत करने से पहले गृह मंत्री ने मंच पर लगे बुलेट प्रूफ ग्लास को हटवा दिया। बाद में, उन्होंने लोगों से कहा कि वह उनके साथ "मन की बात" करना पसंद करते हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरअमित शाहपाकिस्तानइमरान खानBJPसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos