लाइव न्यूज़ :

अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर, शहीद जवानों को देंगे श्रद्धांजलि, सीएम भूपेश बघेल के साथ बैठक

By भाषा | Updated: April 5, 2021 11:10 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर जा रहे हैं। वे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे घायल जवानों से भी मुलाकात करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह आज छत्तीसगढ़ के बस्तर जाएंगे, मुठभेड़ में शहीद 22 जवानों को देंगे श्रद्धांजलिगृह मंत्री के तौर पर अमित शाह का यह पहला बस्तर क्षेत्र का दौरा है, घायल जवानों से मिलेंगेअमिता शाह सीएम भूपेश बघेल, राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और सीआरपीएफ के अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में शनिवार को नक्सली हमले में 22 जवानों के शहीद होने की घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नक्सल प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे तथा शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे।

बस्तर क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री शाह सोमवार सुबह साढ़े दस बजे बस्तर जिले के जगदलपुर हवाईअड्डा पहुंचेंगे तथा यहां पुलिस लाइन में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे। केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में शाह का यह पहली बार बस्तर क्षेत्र का दौरा है।

अधिकारियों ने बताया कि हमले में शहीद 14 जवानों को जगदलपुर में तथा अन्य जवानों को बीजापुर जिला मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी जाएगी।

सीएम भूपेश बघेल सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक

उन्होंने बताया कि शाह जगदलपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे तथा राज्य में नक्सलवाद की स्थिति की समीक्षा करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री हेलीकॉप्टर से नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के बासागुड़ा में स्थित सीआरपीएफ के शिविर के लिए रवाना होंगे। शाह यहां सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों के साथ बातचीत करेंगे तथा भोजन करेंगे।

उन्होंने बताया कि शाह बस्तर क्षेत्र का दौरा करने के बाद राजधानी रायपुर पहुंचेंगे तथा यहां घायल जवानों से मिलेंगे। बाद में वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर शनिवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल के 22 जवान शहीद हो गए हैं तथा 31 अन्य जवान घायल हुए हैं।

टॅग्स :अमित शाहनक्सल हमलाछत्तीसगढ़भूपेश बघेलसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब