लाइव न्यूज़ :

अमित शाह 11 अक्टूबर को फिर आ रहे हैं बिहार, 20 दिनों के भीतर दूसरा दौरा, गरमाई सियासत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 1, 2022 15:32 IST

इस बार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 11 अक्टूबर को बिहार के सारण जिला में जयप्रकाश नारायण की धरती पर सिंहनाद करेंगे। शाह की इस यात्रा को लेकर एकबार फिर से सियासत गरमा गई है।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू ने कहा- एनडीए में घबराहट के कारण भाजपा के नेता बिहार में कैंप कर रहे हैंबिहार के सारण जिला में जयप्रकाश नारायण की धरती पर सिंहनाद करेंगे शाहइससे पहले सितंबर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सीमांचल के दो दिवसीय यात्रा पर थे

पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महज 20 दिनों के अंदर दूसरी बार फिर से बिहार यात्रा पर आ रहे हैं। इस बार वे 11 अक्टूबर को बिहार के सारण जिला में जयप्रकाश नारायण की धरती पर सिंहनाद करेंगे। अमित शाह की इस यात्रा को लेकर एकबार फिर से सियासत गरमा गई है। जदयू के वरिष्ठ नेता व प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने तंज कसते हुए कहा है कि अमित शाह को बिहार आने से पहले अपने साथ भागवत गीता संग लेकर आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को उनको गीता पर हाथ रखकर शपथ खाते हुए बताना चाहिए कि वह कौन सी बात सच बोल रहे हैं और कौन सी बात झूठ। नीरज कुमार का कहना है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर एनडीए में घबराहट है। इसी कारण बिहार सहित देश के सभी भाजपा नेता इन दिनों बिहार में कैंप कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों अमित शाह सीमांचल के दो दिवसीय यात्रा पर आए थे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू यादव के साथ-साथ उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा था। 

उन्होंने कहा था कि बिहार में भले भाजपा की सरकार नहीं है, लेकिन आप लोग चिंता मत कीजिए। केंद्र में अभी मोदी की सरकार है। इसके अगले दिन अमित शाह ने विधायकों, विधान पार्षदों और सांसदों को बिहार जीतने का मंत्र दिया था। किशनगंज में आयोजित बैठक में अमित शाह ने सभी से कहा कि संगठन को मजबूत करिए। हर हाल में नीतीश कुमार को परास्त करेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो मैं भी महीने में 2 दफे बिहार आऊंगा।

ऐसे में अब अमित शाह की दूसरी यात्रा को लेकर बिहार में सियासी सरगर्मी तेज हो गयी है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि आखिर अमित शाह की रणनीति क्या है, जो मात्र 17 दिनों बाद बिहार फिर आ रहे हैं? इससे पहले अमित शाह ने ही कहा था कि जरूरत पड़ी तो दो बार बिहार आ सकते हैं। इसमें बताया जा रहा है कि अमित शाह बिहार को लेकर काफी गंभीर हैं।

टॅग्स :अमित शाहबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील