लाइव न्यूज़ :

बोले अमित शाह- 2024 में कोई स्पर्धा नहीं है, देश एकतरफा मोदी के साथ, हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर कहा- डरने की जरूरत नहीं है...

By अनिल शर्मा | Updated: February 14, 2023 12:15 IST

अमित शाह ने कहा कि देश की प्रगति, देश को सुरक्षित बनाना और अर्थव्यवस्था को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में रहा है। शाह ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रयास और आठ वर्षों में भारत की अन्य देशों पर निर्भरता को 30 प्रतिशत कम करना एक बड़ी उपलब्धि है। 

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र की पहल के कारण जमीनी स्तर पर लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया हैः अमित शाहअमित शाह ने कहा कि 2024 में कोई स्पर्धा नहीं है, देश एकतरफा मोदी के साथ आगे बढ़ रहा है।

अगरतला: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि केंद्र की पहल के कारण जमीनी स्तर पर लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है और 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है। शाह ने कहा कि देश की जनता पूरे दिल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चल रही है।

एएनआई के साथ एक विशेष साक्षात्कार में गृह मंत्री शाह ने आगमी लोकसभा चुनाव की रणनीतियों, हिंडनबर्ग रिपोर्ट और विपक्ष के खिलाफ अपनी तैयारियों की लेकर बातें कीं। अमित शाह ने कहा कि 2024 में कोई स्पर्धा नहीं है, देश एकतरफा मोदी के साथ आगे बढ़ रहा है। देश की जनता को तय करना है, अभी तक तो लोकसभा में मुख्य विपक्षी पार्टी का लेबल जनता ने किसी को नहीं दिया है। शाह ने इसके साथ ही कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ सहित इस साल होने वाले चुनावों में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन पर भरोसा जताया।

वहीं  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ उनकी भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में उभरने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर शाह ने कहा कि तीन राज्यों में चुनाव है और देखना होगा कि इसका क्या असर होता है।

गौरतलब है कि त्रिपुरा, नागालैंड, मेघायल में इसी महीने के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।  भाजपा इन राज्यों में जोरशोर से प्रचार कर रही है लेकिन राहुल गांधी इन राज्यों में अभी तक प्रचार करने नहीं पहुंचे हैं। इस सवाल पर अमित शाह ने कहा कि राज्य में आना कांग्रेस सांसद के लिए समय की बात हो सकती है, लेकिन पार्टी के लिए परिणाम होना चाहिए। देखते हैं क्या परिणाम आता है।

देश के प्रमुख व्यवसायी गौतम अडानी की कंपनियों को लेकर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट पर अमित शाह ने कहा कि इसमें भाजपा के लिए कुछ छुपाने के लिए नहीं है। गृह मंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मामले का संज्ञान लिया है। कैबिनेट का सदस्य होने के नाते इस समय इस मुद्दे पर मेरा कुछ भी बोलना सही नहीं होगा। परन्तु इसमें भाजपा के लिए कुछ छुपाने के लिए नहीं है और न ही किसी बात से डरने की जरूरत है।

वहीं देश की अर्थव्यवस्था को लेकर शाह ने कहा कि भारत ने सभी क्षेत्रों में प्रगति की है और आंतरिक सुरक्षा को बढ़ावा देने और रक्षा में आयात-निर्भरता को कम करने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। उन्होंने देश को सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बताया।

उन्होंने कहा कि देश की प्रगति, देश को सुरक्षित बनाना और अर्थव्यवस्था को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में रहा है। शाह ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रयास और आठ वर्षों में भारत की अन्य देशों पर निर्भरता को 30 प्रतिशत कम करना एक बड़ी उपलब्धि है। 

उग्रवाद और आतंकवाद पर गृह मंत्री ने कहा कि वामपंथी उग्रवाद अपने अंत की ओर है। बिहार और झारखंड में वामपंथी उग्रवाद लगभग समाप्त हो चुका है। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर हमारी एजेंसियों का नियंत्रण और दबदबा है। पूर्वोत्तर में, हमने (समस्याओं का) समाधान ढूंढ लिया है और उग्रवादी संगठनों के 8,000 से अधिक सदस्य मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं। बकौल अमित शाह- मुझे विश्वास है कि छत्तीसगढ़ में भी कुछ ही समय में शांति बहाल करने में हम सफल होंगे। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से संबंधित सभी प्रकार के आंकड़े सबसे अच्छी स्थिति में हैं।

संसद की कार्यवाही एक्सपंज वाक्यों से भरी पड़ी है

संसद में एक्सपंज (अमर्यादित टिप्पणियों को रिकॉर्ड से हटा देना) पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पहली बार एक्सपंज नहीं हुआ है। संसद की कार्यवाही एक्सपंज वाक्यों से भरी पड़ी है। संसद में नियमों के हिसाब से बहस करनी होती है, संसदीय भाषा में करनी होती है।

प्रोडक्ट अच्छा है तो उसे गाजे बाजे के साथ मार्केट करना ही चाहिएः अमित शाह

साक्षात्कार में जी20 सम्मेलन की भारत द्वारा अध्यक्षता से जुड़े सवाल पर अमित शाह ने कहा कि अगर प्रोडक्ट अच्छा है तो उसे गाजे बाजे के साथ मार्केट करना ही चाहिए। PM मोदी का काम देश और दुनिया के सामने गौरव के साथ रखा जाना चाहिए। ये पूरे भारत का गौरव है।

PFI कैडर पर कई मामले थे उन्हें समाप्त करने का काम कांग्रेस ने कियाः शाह

केंद्र द्वारा पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि कैडर पर कई मामले थे जिसे कांग्रेस ने समाप्त करने का काम किया, जिसे कोर्ट ने रोका...। गृह मंत्री ने कहा,  हमने PFI को सफलतापूर्वक बैन किया। PFI देश में धर्मांधता और कट्टरता बढ़ाने वाला संगठन था। आतंकवाद का एक प्रकार से सामग्री तैयार करने का काम वे लोग कर रहे थे।

टॅग्स :अमित शाहBJPगौतम अडानी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?