उन्हें बिना विदेश जाए नींद नहीं आती?, डेहरी में अमित शाह बोले-‘घुसपैठिए बचाओ यात्रा’ निकाल रहे थे राहुल गांधी-तेजस्वी यादव

By एस पी सिन्हा | Updated: September 18, 2025 16:35 IST2025-09-18T16:34:40+5:302025-09-18T16:35:49+5:30

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा को ‘घुसपैठिए बचाओ यात्रा’ कहा और घुसपैठियों को वोट और रोजगार देने का विरोध किया।

Amit Shah said in Dehri Can't they sleep without going abroad Rahul Gandhi Tejashwi Yadav taking out 'Save the Infiltrators Yatra' | उन्हें बिना विदेश जाए नींद नहीं आती?, डेहरी में अमित शाह बोले-‘घुसपैठिए बचाओ यात्रा’ निकाल रहे थे राहुल गांधी-तेजस्वी यादव

photo-lokmat

Highlightsशाहाबाद क्षेत्र की 80 प्रतिशत सीटों पर एनडीए को कब्जा जमाना है।क्या तेजस्वी बिहार का विकास कर सकते हैं क्या, जरा जोर से बोलो। हर हाल में इस लक्ष्य को हासिल करना होगा।

डेहरीः बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रोहतास जिले के डेहरी में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा को ‘घुसपैठिए बचाओ यात्रा’ कहा और घुसपैठियों को वोट और रोजगार देने का विरोध किया। अमित शाह ने कहा कि अरे भले आदमी आप यह बताओ की क्या तेजस्वी बिहार का विकास कर सकते हैं क्या, जरा जोर से बोलो। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि शाहाबाद क्षेत्र की 80 प्रतिशत सीटों पर एनडीए को कब्जा जमाना है।

अमित शाह ने कहा कि बिहार का भविष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से जुड़ा है और कार्यकर्ताओं को हर हाल में इस लक्ष्य को हासिल करना होगा। अपने संबोधन में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार के विकास को नई दिशा दी है। उन्होंने राहुल गांधी की ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ को आड़े हाथों लेते हुए शाह ने कहा कि यह सिर्फ दिखावा है।

लालू यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि “लालू जीवन भर मुख्यमंत्री रहकर भी नीतीश कुमार की बराबरी नहीं कर सकते। उन्होंने भाजपा संगठन की कार्यशैली पर जोर देते हुए कहा कि अन्य दलों में नेता चुनाव जीतते हैं। लेकिन भाजपा में कार्यकर्ता ही चुनाव जीतते हैं। अमित शाह ने कहा कि हमारी पार्टी में बूथ अध्यक्ष भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है।

भाजपा का यही लोकतांत्रिक ढांचा इसे सबसे अलग बनाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संकल्प लेने की अपील की कि वे मोदी और नीतीश सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं। जैसे-जैसे भाजपा मजबूत होगी, एनडीए मजबूत होगा और बिहार उतना ही खुशहाल बनेगा।

अमित शाह के इस आह्वान ने साफ कर दिया है कि भाजपा बिहार चुनाव में किसी समझौते की स्थिति नहीं बल्कि बड़े बहुमत की सरकार बनाने के इरादे से मैदान में है। बिहार के समृद्धि का रास्ता एनडीए से होकर गुजरता है। बिहार के विकास का मार्ग केवल मोदी जी ही समृद्ध कर सकते हैं। यह लालू,राबड़ी और तेजस्वी यादव या फिर राहुल गांधी से संभव नहीं है।

अमित शाह ने इसके बाद लोगों से पूछा कि क्या आप जानते हैं कि बिहार का विकास तेजस्वी या उनके गैंग में शामिल हुए लोग कर सकते हैं। इसके जवाब में वहां मौजूद लोगों ने कहा नहीं, लेकिन यह आवाज बेहद साफ-साफ सुनाई नहीं दे रही थी, उसके बाद अमित शाह अपने अंदाज में आए और कहा कि अरे भले आदमी जोर से बोलो, वह लोग विकास कर सकते हैं क्या?

इसके बाद जब साफ़ -साफ़ आवाज आई तो उन्होंने फिर दूसरे तरफ बात को ले गए। उन्होंने कहा कि मोदी की सरकार में साल 2014 से 2024 में बिहार को 9 लाख 85 हजार करोड़ रुपया मिला। नीतीश कुमार की एनडीए सरकार ने 125 यूनिट बिजली फ्री कर दी। दिव्यांगों को पेंशन बढ़ाया। आशा वर्करों का मानदेय बढ़ाया।

रसोई, रात्रि प्रहरी औऱ शारीरिक शिक्षकों को लाभ दिया। एनडीए की सरकार ने जो काम किए लालू जी पूरा जीवन में करें तो इतना नहीं कर सकते हैं। अमित शाह ने लालू पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि इन्होंने चारा घोटाला किया। लैंड फॉर जॉब स्कैम किया। जेल में घोटाला किया।

यूपीए इतने भ्रष्टाचार के आरोप जिसपर लगे हों वो कभी बिहार का भला कर सकता है क्या। एक और भ्रष्टाचार वाली सरकार है और दूसरी तरफ मोदी जी की सरकार है जिसपर एक भी भ्रष्टाचार के दाग नहीं है। बिहार को नरेंद्र मोदी के साथ जोड़ दीजिए। यहीं रास्ता है बिहार को पूर्ण विकसित करने का।

Web Title: Amit Shah said in Dehri Can't they sleep without going abroad Rahul Gandhi Tejashwi Yadav taking out 'Save the Infiltrators Yatra'

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे