लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने CRPF के कार्यक्रम में लिया हिस्सा, बोले- पुलवामा हमले के बाद हमारी कार्रवाई ने दिखाया कि भारत जवानों के लिए कड़े फैसले ले सकता है

By अनुराग आनंद | Updated: February 20, 2021 07:15 IST

अमित शाह ने सीआरपीएफ के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान कहा कि हमारा देश पुलवामा हमले को बेहद संजीदगी और सहानुभूति के साथ देखता है। इस घटना में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने कहा कि CAPF के जवान बेहद कठिन कार्य स्थितियों का सामना करते हैं लेकिन उन्हें ‘‘उचित पहचान’’ नहीं मिली।केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पुलवामा हमले के दौरान जवानों की शहादत आने वाली कई पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।

नयी दिल्ली: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि 2019 में हुए पुलवामा आतंकी हमला के खिलाफ ‘‘प्रभावी कार्रवाई’’ करके भारत ने यह उदाहरण पेश किया कि वह अपने सैनिकों के सम्मान में कड़े निर्णय ले सकता है।

शाह ने यहां केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 82वर्ष के इतिहास पर एक पुस्तक का विमोचन करते हुए कहा कि सीआरपीएफ की तरह केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) बेहद कठिन कार्य स्थितियों का सामना करते हैं लेकिन उन्हें ‘‘उचित पहचान’’ नहीं मिली।

अमित शाह ने कहा कि CRPF जवानों की जिंदगियां बेहतर बनाई जाएं सरकार इसके लिए प्रयासरत

हालांकि, यह सरकार इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि इन जवानों और उनके परिवारों की जिंदगियां बेहतर बनाई जाएं। उन्होंने कहा,‘‘ हमारा देश पुलवामा आतंकी हमला को बेहद संजीदगी और सहानुभूति के साथ देखता है। इस घटना में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।’’

सीआरपीएफ के जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी-

शाह ने कहा,‘‘लेकिन यह पहली बार था कि जब भारत ने प्रभावी कार्रवाई करके यह सुनिश्चित किया कि सीआरपीएफ के जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाए। साथ ही यह उदाहरण पेश किया कि वह अपने सैनिकों के सम्मान में कड़े निर्णय ले सकता है।’’ केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि यह शहादत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।

अमित शाह सीआरपीएफ परिसर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे

वह वसंत कुंज इलाके में सीआरपीएफ परिसर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा,‘‘ मेरा मानना है कि सीएपीएफ के जवान और राज्य पुलिस मिल कर जिस प्रकार से काम करती है, उन्हें वह पहचान और प्रसिद्धि नहीं मिली, जिसके वे हकदार थे।

सीएपीएफ के जवानों में संतोष का स्तर 85 फीसदी तक पहुंचे

मैं बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा हूं.... मुझे अब तक सफलता नहीं मिली है....हम यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रहे हैं कि सीएपीएफ के जवानों में संतोष का स्तर 85 फीसदी तक पहुंचे और प्रत्येक जवान को अपने परिवार के साथ हर वर्ष सौ दिन बिताने का अवसर मिले।’’

‘‘रक्षा प्रथम’’ नामक यह किताब सेवारत जवानों को प्रेरित करेगी

शाह ने कहा कि ‘‘रक्षा प्रथम’’ नामक यह किताब सेवारत जवानों को प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि साथ ही उन्हें भी प्रेरित करेगी, जो देश की सेवा के लिए इसमें शामिल होना चाहते हैं। केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला भी कार्यक्रम में शामिल हुए। 

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :अमित शाहभारतसीआरपीएफपुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर