लाइव न्यूज़ :

पीयूष जैन के बहाने अमित शाह का सपा पर हमला, कहा- अखिलेशजी फुसफुसा रहे हैं...

By अनिल शर्मा | Updated: December 28, 2021 16:53 IST

 समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर के इत्र व्यापारी पीयूष जैन के उनकी पार्टी से किसी तरह के संबंध से इनकार किया और मजाक में कहा कि भाजपा ने "गलती से" अपने ही व्यवसायी पर छापा मारा।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने पीयूष जैन के उनकी पार्टी से किसी तरह के संबंध से इनकार किया अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने "गलती से" अपने ही व्यवसायी पर छापा मारा

सुल्तानपुरः उत्तर प्रदेश में होनेवाले आगामी विधानसभा चुनाव में बस कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी लगातार रैलियां कर रही हैं। पीएम मोदी यूपी में कई परियोजनाओं का शिलान्यास करने में व्यस्त हैं। कानुपर में पीएम मोदी तो सुल्तानपुर में गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। 

सुल्तानपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह कानपुर से गिरफ्तार इत्र कारोबारी के बहाने सपा प्रमुख पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश जी फुसफुसा रहे हैं, पूछ रहे हैं कि हम छापे क्यों मारते हैं। अमित शाह ने कहा, हाल ही में समाजवादी पार्टी के एक इत्र कारोबारी को पकड़ा गया है। अखिलेश जी फुसफुसा रहे हैं, पूछ रहे हैं कि हम छापे क्यों मारते हैं। उसके (पीयूष जैन) घर से 250 करोड़ रुपये जब्त किए गए। अखिलेश जी, यह पैसा कहां से आया?

वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर के इत्र व्यापारी पीयूष जैन के उनकी पार्टी से किसी तरह के संबंध से इनकार किया और मजाक में कहा कि भाजपा ने "गलती से" अपने ही व्यवसायी पर छापा मारा। यहां समाजवादी रथ यात्रा शुरू होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में सपा प्रमुख ने कहा कि व्यापारी के सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) से कई भाजपा नेताओं के नाम सामने आएंगे जो उनके संपर्क में थे। उन्होंने कहा, ''गलती से भाजपा ने अपने ही कारोबारी पर छापा मारा।

उन्होंने दावा किया कि समाजवादी इत्र (इत्र) सपा एमएलसी पुष्पराज जैन द्वारा लांच गया था न कि पीयूष जैन ने लांच किया था। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ सत्तारूढ़ भाजपा ने डिजिटल भूल से अपने ही व्यवसायी (पीयूष जैन) के यहां छापा मारा।’’

गौरतलब है कि आयकर और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड द्वारा गत दिनों की गई छापेमारी में कानपुर में इत्र व्यापारी के घर से लगभग 257 करोड़ रुपये नकद, 25 किलो सोना और 250 किलो चांदी बरामद की गई थी।

टॅग्स :अमित शाहअखिलेश यादवउत्तर प्रदेश समाचारAkhilesh Samajwadi Partyसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा