लाइव न्यूज़ :

अमित शाह का आर्टिकल 370 पर कांग्रेस-एनसीपी पर हमला, 'राहुल ने कहा था खून की नदियां बह जाएंगी, एक गोली तक नहीं चलानी पड़ी'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 10, 2019 13:26 IST

Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आर्टिकल 370 के मुद्दे पर कांग्रेस और एनसीपी को जमकर लताड़ लगाते हुए कहा है कि इन दोनों ने किया था इसे हटाए जाने का विरोध

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने आर्टिकल 370 के मुद्दे पर किया कांग्रेस, एनसीपी पर हमलाशाह ने कहा कि जब देश कर रहा था इसे हटाने का समर्थन तो ये दोनों पार्टियां विरोध में थी

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार अब जोर पकड़ने लगा है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को महाराष्ट्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आर्टिकल 370 को लेकर कांग्रेस और एनसीपी पर जमकर निशाना साधा। 

अमित शाह ने कहा कि जब मोदी ने आर्टिकल 370 हटाया तो कांग्रेस और एनसीपी ने इसका विरोध किया था और दोनों पार्टियां कश्मीर के भारत में एकीकरण के भी विरोध में थी।

शाह ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'जब मोदी जी ने आर्टिकल 370 हटाया तो कांग्रेस और एनसीपी ने इसे हटाए जाने का विरोध किया। जब पूरा देश चाहता था कि कश्मीर का भारत में विलय हो तो उन्होंने (कांग्रेस-एनसीपी) ने इसका विरोध किया।' 

शाह ने इस मुद्दे पर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, 'राहुल गांधी ने कहा था कि 'कश्मीर में खून की नदियां बह जाएंगी', लेकिन एक गोली तक नहीं चलानी पड़ी।'

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे जबकि वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी। इन चुनावों में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ बीजेपी-शिवसेना और कांग्रेस-एनसीपी के बीच है।

2014 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी और शिवसेना ने अकेले चुनाव लड़ा था और क्रमश: 122 और 63 सीटें जीती थी, हालांकि चुनाव बाद गठबंधन करते हुए दोनों पार्टियों ने सरकार बनाई थी। 

टॅग्स :अमित शाहमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराहुल गांधीअसेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी