लाइव न्यूज़ :

Amit Shah in Aurangabad: 'मोदी जी का राज है, हम देश को तोड़ने नहीं देंगे', औरंगाबाद में बोले अमित शाह

By धीरज मिश्रा | Updated: April 10, 2024 17:25 IST

Amit Shah in Aurangabad: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को बिहार के दौरे पर थे। अमित शाह ने औरंगाबाद में चुनावी सभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देऔरंगाबाद में इंडी गठबंधन पर बरसे अमित शाह अमित शाह ने कहा इस बार 40 सीट जीतने जा रहे हैंअमित शाह ने कहा मोदी जी के रहते देश तोड़ने नहीं देंगे

Amit Shah in Aurangabad: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को बिहार के दौरे पर थे। अमित शाह ने औरंगाबाद में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्षों बाद कर्पूरी ठाकुर जी को 'भारत रत्न' देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। अमित शाह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी का बखान तो बहुत लोग करते थे, लालू प्रसाद यादव भी कसीदे पढ़ते थे। सत्ता में आए और गए, लेकिन किसी ने भी कर्पूरी ठाकुर का सम्मान नहीं किया। पीएम मोदी ने कर्पूरी ठाकुर जी को सम्मानित कर समस्त पिछड़ा समाज का सम्मान किया है।

अमित शाह ने आगे अपने संबोधन में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी तुष्टिकरण करने वाली पार्टी है। कांग्रेस की चार पीढ़ियां, जवाहर लाल नेहरू से लेकर इंदिरा तक और राजीव गांधी से लेकर राहुल गांधी तक। सभी ने तुष्टिकरण ही किया है। ये कहते हैं, हम मुस्लिम पर्सनल लॉ को फिर से लाएंगे।

कांग्रेस पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति करती है और इनके सांसद कहते हैं कि दक्षिण भारत को उत्तर भारत से अलग कर देंगे। इस पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी चुप हैं। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि अरे, कांग्रेस वालों शर्म करो, कितनी बार देश तोड़ोगे? एक बार 1947 में तोड़ दिया। लेकिन अब मोदी जी का राज है, हम देश को तोड़ने नहीं देंगे।

शाह ने बताया मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने का मतलब

अमित शाह ने मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मलतब बताते हुए कहा कि भारत को दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा अर्थतंत्र बनाना। चंद्रयान, मंगलयान, आदित्य मिशन की सफलता दर्ज करना। कश्मीर, नार्थईस्ट, जैसे वामपंथी उग्रवादी क्षेत्र से उग्रवाद का सफाया करना। अमित शाह ने कहा कि जब मैं 2014 में  आया था तो बिहार के लोगों ने हमें 40 में से 31 सीटें दीं। 2019 में उन्होंने हमें 40 में से 39 सीटें दीं। एक सीट की कमी रह गई थी। लेकिन इस बार मैं आपसे एनडीए को सभी 40 सीटें जीतने में मदद करने का अनुरोध करता हूं।

टॅग्स :बिहारलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावअमित शाहAmit Shahjiराष्ट्रीय रक्षा अकादमीजेडीयूJDU
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?