लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में हो रहे आतंकी हमलों के बीच केंद्र की उच्च स्तरीय बैठक, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

By अंजली चौहान | Updated: June 16, 2024 07:40 IST

Jammu-Kashmir Terror Attack: शाह की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इसी तरह की बैठक के तीन दिन बाद होगी जिसमें उन्होंने अधिकारियों को तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हमले सहित आतंकवादी घटनाओं के बाद "आतंकवाद विरोधी क्षमताओं की पूरी श्रृंखला" तैनात करने का निर्देश दिया था।

Open in App

Jammu-Kashmir Terror Attack: हाल ही में जम्मू -कश्मीर के रियासी में हुए आतंकी हमले में कई श्रद्धालु मारे गए, जिसके जवाब में सेना ने कार्रवाई की। घाटी में धार्मिक यात्राओं के प्रारंभ होने के साथ ही आतंकी हमलों में बढ़ोत्तरी होता देख, केंद्र सरकार एक्शन मोड में आ गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है जिसमें सुरक्षा की समीक्षा की जाएगी। 

केंद्र शासित प्रदेश में हाल ही में हुए आतंकी हमलों के मद्देनजर अमित शाह की यह बैठक काफी अहम है जिस पर सभी की नजरे टिकी हुई है। 

गौरतलब है कि गृह मंत्री 29 जून से शुरू होने वाली वार्षिक अमरनाथ तीर्थयात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे। शाह हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन से तीर्थयात्रा आधार शिविर तक के मार्ग पर सुचारू व्यवस्था प्रदान करने और सभी तीर्थयात्रियों की उचित सुरक्षा पर जोर दे सकते हैं। 

अमित शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसी तरह की बैठक के तीन दिन बाद बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें उन्होंने तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हमले सहित कई आतंकी घटनाओं के बाद अधिकारियों को “आतंकवाद विरोधी क्षमताओं की पूरी श्रृंखला” तैनात करने का निर्देश दिया था।

कौन-कौन बैठक में शामिल होगा?

अमित शाह द्वारा बुलाई गई बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, सेना प्रमुख के पद पर मनोनीत लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, सीआरपीएफ के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह, जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक आरआर स्वैन और अन्य शीर्ष सुरक्षा अधिकारी शामिल होंगे। 

जानकारी के मुताबिक शाह को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति, अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बलों की तैनाती, घुसपैठ के प्रयासों, चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियानों की स्थिति और केंद्र शासित प्रदेश में सक्रिय आतंकवादियों की ताकत के बारे में जानकारी दी जाएगी।

बताते चलें कि पिछले चार दिनों में जम्मू-कश्मीर के रियासी, कठुआ और डोडा जिलों में चार जगहों पर आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें नौ तीर्थयात्री और एक सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई और सात सुरक्षाकर्मी और कई अन्य घायल हो गए।

कठुआ जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी भी मारे गए और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। ये घटनाएं दक्षिण कश्मीर हिमालय में अमरनाथ गुफा मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा से पहले हुई हैं।

टॅग्स :अमित शाहजम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमलाअमरनाथ यात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?